फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mukesh Agnihotri: Will get the mountain cracked investigated by a big agency

Mukesh Agnihotri: किसी बड़ी एजेंसी से करवाएंगे पहाड़ दरकने की जांच, राहत राशि देने के लिए पैसों की कोई कमी नही

Tue, 29 Aug 2023 06:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Aug 2023 06:01 PM IST
सार

प्रदेश की पहाड़ियों का एक जैसी स्थिति में दरकना चिंता का विषय है। पहाड़ियां क्यों दरक रही हैं, इसकी देश की किसी बड़ी एजेंसी से जांच करवाई जाएगी, जिससे समय रहते स्थिति संभाली जा सके।

विज्ञापन
Mukesh Agnihotri: Will get the mountain cracked investigated by a big agency
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने एचआरटीसी वर्कशॉप का निरीक्षण किया। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों का एक जैसी स्थिति में दरकना चिंता का विषय है। पहाड़ियां क्यों दरक रही हैं, इसकी देश की किसी बड़ी एजेंसी से जांच करवाई जाएगी, जिससे समय रहते स्थिति संभाली जा सके। इसके अलावा उन सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपनी जान को जोखिम में डालकर आपदा में ड्यूटी निभाई है। यह बात धर्मशाला में प्रेसवार्ता के दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फोरलेन के लिए पहाड़ बेतरतीब तरीके से काटे गए हैं।

विज्ञापन


बरसात के मौसम में प्रदेश में आई आई आपदा कोरोना काल से भी भयावह है, क्योंकि इस त्रासदी में कई परिवार और पूरे के पूरे गांव तबाह हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में पहाड़ियां दरकने से ज्यादा नुकसान हुआ है। इसके अलावा प्रदेश में आई आपदा के लिए डैम, फोरलेन और पहाड़ियों को दोषी ठहराया जा रहा है, जबकि असली वजह केवल भूवैज्ञानिक ही बता पाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के पास राहत राशि देने के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि हम राजनीति नहीं करना चाहते। यदि विपक्ष को लगता है कि कुछ और किया जाना चाहिए तो बताएं, प्रदेश की कांग्रेस सरकार उस काम करने को तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed