फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mukesh agnihotri targets CM and cabinet Ministers

विपक्ष को सम्मान देना सीखें सीएम और मंत्री: मुकेश अग्निहोत्री

Wed, 11 Jul 2018 04:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Updated Wed, 11 Jul 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
mukesh agnihotri targets CM and cabinet Ministers

विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर और मंत्री विपक्ष को सम्मान देना सीखें। सीएम और उनके मंत्री शिष्टाचार और पद की मर्यादा भूल गए हैं। यदि वे सभ्य होकर पेश नहीं आएंगे तो उन्हें उसी तरह जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन


सीएम के बयान पर उन्होंने कहा कि संस्कृति की बात करने वाले सीएम को आचार व्यवहार को लेकर अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए। कुल्लू के सरवरी होटल हॉल में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुकेश ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कहा कि जयराम ठाकुर अभी नए सीएम बने हैं।
विज्ञापन


उन्हें कांग्रेस के सम्मेलनों से दिक्कत हो गई है। कांग्रेस की बढ़ती सक्रियता से भाजपा में बौखलाहट है। ऐसे में भाजपा मुद्दों के बजाय व्यर्थ की बातों पर फोकस कर रही है। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी मसला बन जाता है तो अफसर की बलि दी जा रही है। नाराज मंत्री अफसरों के तबादलों पर तबादले कर रहे हैं। मंत्री गोविंद के बयान पर उन्होंने कहा ‘मैं काबिल हूं या नहीं वह अपना जरूर ध्यान रखें।’

सुक्खू ने खली के इवेंट पर मंत्री गोविंद से मांगा इस्तीफा

mukesh agnihotri targets CM and cabinet Ministers

कांग्रेस का कुनबा बिखरा हुआ होने के बयान पर कहा - सीएम जयराम को खुद इसका खतरा है, क्योंकि पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के घर और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा सांसद शांता कुमार के घर डेरा डाले हुए हैं। एक साथ अधिक उद्घाटन पर सवाल उठाने वाले सीएम अब चौपाल में एक ही जगह से 12 उद्घाटन कर रहे हैं।

इस दौरान विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, प्रदेश महासचिव धर्मवीर धामी, मंडी संसदीय क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, जिला अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस विद्या नेगी, हरि चंद शर्मा आदि मौजूद रहे। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने खली के इवेंट पर मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर से इस्तीफा मांगा। कहा कि इस तरह की भ्रष्टाचार की नीति की जांच की जानी चाहिए। लोकसभा चुनाव में कुल्लू भी महत्वपूर्ण है। सभी पैमाने को देखते हुए ही उम्मीदवार का चयन होगा। दिल्ली की चकाचौंध में सांसद रामस्वरूप शर्मा खो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed