{"_id":"5dc17d7c8ebc3e5b097557a7","slug":"mukesh-agnihotri-statement-on-investor-meet-at-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस बोली, नाकामियां छिपाने के लिए इन्वेस्टर मीट का सहारा ले रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस बोली, नाकामियां छिपाने के लिए इन्वेस्टर मीट का सहारा ले रही भाजपा
Tue, 05 Nov 2019 07:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 05 Nov 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस को ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के लिए किसी भी प्रकार का निमंत्रण नहीं दिया गया है। मात्र मीडिया के माध्यम से भ्रम फैलाकर कहा गया है कि विपक्ष के लिए धर्मशाला में कमरे बुक किए हैं।
विज्ञापन
ऐतिहासिक शिव मंदिर में पूर्व विधायक किशोरी लाल के साथ पूजा-अर्चना के बाद पार्टी कार्यालय में उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए मीट का सहारा ले रही है। इन्वेस्टर मीट में प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह आ रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा के नेताओं को चाहिए कि वह अपने अच्छे संबंधों के चलते उनसे प्रदेश के 60 हजार करोड़ के कर्ज को माफ करवाने की घोषणा करवाएं। प्रधानमंत्री को हिमाचल प्रदेश को भी नार्थ ईस्ट और जम्मू कश्मीर की तर्ज पर औद्योगिक पैकेज देने की घोषणा करनी चाहिए। विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश में 65 हजार करोड़ के एनएच की घोषणाएं की थीं, लेकिन चुनाव के बाद एनएच अथॉरिटी ने साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन