{"_id":"6113cf3b8ebc3e78e32906dd","slug":"mukesh-agnihotri-said-that-the-govt-is-trying-to-suppress-the-voice-with-hooliganism","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकेश अग्निहोत्री बोले- गुंडागर्दी से आवाज दबाने का प्रयास कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकेश अग्निहोत्री बोले- गुंडागर्दी से आवाज दबाने का प्रयास कर रही सरकार
Wed, 11 Aug 2021 06:53 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 11 Aug 2021 06:53 PM IST
सार
कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष और वरिष्ठ सदस्य जगत सिंह नेगी को मंगलवार शाम को भाजपा के मंत्री और विधायक मारने पर आ गए थे। उन्हें धक्के देकर बाहर निकालने की बातें तक कही गईं।
विज्ञापन
नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री समेत कांग्रेस सदस्यों ने किया वाकआउट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि प्रदेश सरकार गुंडागर्दी से आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। विधानसभा सदन से वाकआउट के बाद परिसर में मीडिया से बातचीत में नेता विपक्ष ने कहा कि जनजातीय जिला किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी से दुर्व्यवहार किया गया है। मंत्री राकेश पठानिया, वीरेंद्र कंवर और विधायक राजेश ठाकुर व इंद्र सिंह को माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार पर एकतरफा सुनवाई करने का आरोप भी लगाया। कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष और वरिष्ठ सदस्य जगत सिंह नेगी को मंगलवार शाम को भाजपा के मंत्री और विधायक मारने पर आ गए थे। उन्हें धक्के देकर बाहर निकालने की बातें तक कही गईं। मंत्री राकेश पठानिया, वीरेंद्र कंवर और विधायक राजेश ठाकुर व इंद्र सिंह का व्यवहार निंदनीय रहा।
विज्ञापन
मंगलवार शाम को सदन में हुई इस घटना के दौरान मुख्यमंत्री भी सदन में मौजूद थे। उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया। मुख्यमंत्री को धमकी मिली तो जेड प्लस सिक्योरिटी कर दी गई, बुलेट प्रूफ गाड़ियां ली जा रही हैं। हमें सदन के भीतर धमकाया जा रहा है। मुकेश ने कहा कि बुधवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष को पत्र देकर इन मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ कार्रवाई मांगी गई।
विज्ञापन
अध्यक्ष ने हमेशा की तरह विपक्ष को समय नहीं दिया। अध्यक्ष ने सदन में कहा कि मेरी भी वही विचारधारा है, इसे प्रोटेक्ट करूंगा। मुकेश ने कहा कि अध्यक्ष की कुर्सी न्याय की कुर्सी है। अध्यक्ष एकतरफा सुनवाई कर रहे हैं। मंत्रियों को माफी मांगनी चाहिए। अन्यथा यह लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष व संसदीय कार्य मंत्री को विपक्ष का संरक्षण करना चाहिए। सुरेश भारद्वाज तो स्वयं लड़ने आ रहे हैं।