फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mukesh Agnihotri said that govt money spent on BJp ashirwad and swarnim yatra

अग्निहोत्री बोले- भाजपा जन आशीर्वाद और स्वर्णिम रथ यात्रा पर खर्च रही सरकारी पैसा

Sat, 28 Aug 2021 06:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Aug 2021 06:11 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर वाईएस परमार ने हिमाचल का निर्माण किया था। 1971 में भाजपा के नेता हिमाचल निर्माण को लेकर अपना विरोध जता रहे थे, लेकिन कांग्रेसी नेताओं ने हिमाचल का निर्माण किया। ऐसे में भाजपा किस आधार पर स्वर्णिम रथ यात्रा निकाल रही है। 

विज्ञापन
mukesh Agnihotri said that govt money spent on BJp ashirwad and swarnim yatra
नेता प्रतिपक्ष अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में नेता प्रतिपक्ष अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा जन आशीर्वाद और स्वर्णिम रथ यात्रा के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने पर उतारू है। चुनावी वर्ष देखकर भाजपा सरकारी खर्चे से चुनाव प्रचार करने का प्रयास कर रही है। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि पहले हिमाचल में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गई, अब भाजपा सरकार स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा निकालने जा रही है। जबकि, हिमाचल को बनाने में भाजपा का कोई योगदान नहीं रहा है।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर वाईएस परमार ने हिमाचल का निर्माण किया था। 1971 में भाजपा के नेता हिमाचल निर्माण को लेकर अपना विरोध जता रहे थे, लेकिन कांग्रेसी नेताओं ने हिमाचल का निर्माण किया। ऐसे में भाजपा किस आधार पर स्वर्णिम रथ यात्रा निकाल रही है। चंबा जिले में चुनाव लड़ने वाले भाजपा नेता अवैध खनन और कटान में शामिल हैं। इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


सरकार ने कोरोनाकाल में पूंजीपतियों को तो राहत पहुंचा दी, लेकिन स्कूलों में बच्चों की फीस माफ करवाने को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की। जिसकी वजह से अभिभावकों को अपने बच्चों की फीस चुकाने में काफी परेशानी हुई। केंद्र सरकार देश को बेचने में लगी है। पेट्रोल की कीमत सौ के पार हो चुकी है, लेकिन सरकार हिमाचल में वैट को कम नहीं कर रही है। भाजपा चोर दरवाजों से अपने चहेतों को नौकरी दे रही है। भाजपा अपने चुनावी घोषणा पत्र को भी पूरा नहीं कर पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी हाईकमान लेगा हिमाचल नेतृत्व का फैसला
हिमाचल में कांग्रेस नेतृत्व को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर कोई लड़ाई नहीं है। हिमाचल में कांग्रेस को सत्ता में लाना कांग्रेस नेताओं का एकमात्र मकसद है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर हिमाचल नेतृत्व का चयन होगा। यह फैसला पूर्ण रूप से हाईकमान लेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed