{"_id":"665479ffb5e5c50f0a0fc0c1","slug":"mukesh-agnihotri-said-kangana-s-return-ticket-has-been-booked-vikramaditya-got-permit-to-go-to-delhi-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi: मुकेश अग्निहोत्री बोले- कट चुका है कंगना का रिटर्न टिकट, विक्रमादित्य को मिला दिल्ली जाने का परमिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: मुकेश अग्निहोत्री बोले- कट चुका है कंगना का रिटर्न टिकट, विक्रमादित्य को मिला दिल्ली जाने का परमिट
Mon, 27 May 2024 05:49 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नगवाईं।
संवाद न्यूज एजेंसी, नगवाईं।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 27 May 2024 05:49 PM IST
सार
मंडी के टकोली में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी कंगना रणाैत व नेता प्रतिपक्ष पर जमकर जुबानी हमला बोला।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही हाट सीट मंडी में चुनावी तपिश बढ़ती जा रही है। मंडी के टकोली में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी कंगना रणाैत व नेता प्रतिपक्ष पर जमकर जुबानी हमला बोला। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी का मुंबई का रिटर्न टिकट मंडी की जनता ने काट दिया है। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि वे परिवहन मंत्री होने के नाते बता रहे हैं कि विक्रमादित्य को जनता ने दिल्ली जाने का परमिट दे दिया है तथा कंगना का मुंबई का रिटर्न टिकट कट गया है।
विज्ञापन
मुकेश अग्निहोत्री ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को भी आड़े हाथ लिया। कहा कि हिमाचल प्रदेश का एनपीएस का 9,000 हजार करोड़ रुपये को वापस करने में केंद्र आनाकानी कर रहा है। उसके पीछे भी जयराम का ही हाथ है। डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा हमेशा से महिला विरोधी रही है। आज महिला सम्मान निधि को रुकवाने में भी जयराम सबसे आगे रहे हैं, लोग सब जानते हैं। उनकी वजह से आज नाै विधायक सड़क पर आ गए हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार पूरे पांच साल चलेगी, सरकार को कोई भी खतरा नही है।
विज्ञापन