फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mukesh Agnihotri met the Union Minister, raised the issue of releasing 900 crores of Jal Jeevan Mission

Himachal: केंद्रीय मंत्री से मिले उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, परियोजनाओं के लिए मांगा बजट

Mon, 29 Jul 2024 05:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 Jul 2024 05:37 PM IST
सार

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने मुलाकात की। 

विज्ञापन
Mukesh Agnihotri met the Union Minister, raised the issue of releasing 900 crores of Jal Jeevan Mission
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मिले केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल। - फोटो : संवाद

विस्तार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात कर जल जीवन मिशन की लंबित राशि, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) और फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजनाओं के लिए राशि जारी करने का आग्रह किया। अग्निहोत्री ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में जल जीवन मिशन के लिए भारत सरकार की ओर से 916.53 करोड़ रुपये आवंटित किए जाने के बावजूद राज्य सरकार को फंड नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर की जा रही देरी से जलापूर्ति परियोजनाओं की प्रगति पर काफी असर पड़ रहा है। अग्निहोत्री ने विशेष रूप से 458.26 करोड़ रुपये की पहली और दूसरी किस्त जारी करने का आग्रह किया। मंत्री पाटिल ने आश्वासन दिया कि वे मामले की समीक्षा करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि इन महत्वपूर्ण योजनाओं को पूरा करने के लिए फंड तुरंत जारी किए जाएं।

विज्ञापन


अग्निहोत्री ने पीएमकेएसवाई के तहत कई प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं को शामिल करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इनमें से 282.47 करोड़ रुपये की लागत वाली फीना सिंह मध्यम सिंचाई परियोजना अभी भी भारत सरकार से मंजूरी का इंतजार कर रही है। इसके अलावा अग्निहोत्री ने दो अतिरिक्त परियोजनाओं- बीट एरिया और कुटलैहड़'''' के लिए मंजूरी मांगी। इसके लिए 120.79 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। उन्होंने पीएमकेएसवाई के तहत चल रही सिंचाई परियोजनाओं के लिए केंद्रीय सहायता जारी करने पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

 

बैठक में पिछले साल की भीषण बाढ़ के प्रभाव पर भी चर्चा की गई। खासकर कुल्लू-मनाली क्षेत्र में, जिसने पेयजल और सिंचाई बुनियादी ढांचे दोनों को व्यापक नुकसान पहुंचाया था। अग्निहोत्री ने मंत्री पाटिल को कुल्लू जिले में ब्यास नदी के किनारे बाढ़ नियंत्रण उपायों की आवश्यकता सहित तबाही के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नदी के किनारों को चैनलाइजेशन करने और भविष्य में नुकसान को रोकने के लिए एक व्यापक परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 2,300 करोड़ रुपये है। मंत्री पाटिल ने प्रस्तुत मुद्दों को स्वीकार किया और बजट जारी करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed