{"_id":"5c038e85bdec2241c63659aa","slug":"mrs-india-himachal-pradesh-auditions-from-janueary-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस माह से शुरू होंगे मिसेज इंडिया हिमाचल के ऑडिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस माह से शुरू होंगे मिसेज इंडिया हिमाचल के ऑडिशन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल फिल्म सिटी की ओर से अगले साल मिसेज इंडिया हिमाचल 2019 प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जनवरी में पूरे प्रदेश में इसके ऑडिशन शुरू होंगे। हिमाचल फिल्म सिटी के निदेशक पद्म वर्मा ने शिमला में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 21 से 40 व दूसरी कैटेगिरी में 41 से 60 वर्ष की महिलाएं हिस्सा लेंगी। विजेता महिलाएं राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी। एंट्री फीस भी नहीं देनी होगी। मिसेज इंडिया की रीजनल डायरेक्टर नमिता शर्मा ने बताया कि सेमीफाइनल में 80 महिलाओं का चयन समाज के लिए किए गए कार्यों के आधार पर होंगे।
विज्ञापन
इसके बाद 40 महिलाओं को फाइनल में प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में फिनाले किया जाएगा। इस मौके पर मिसेज एशिया इंटरनेशनल 2017 कल्पना ठाकुर, मिसेज इंडिया हिमाचल प्रदेश 2018 की विजेता सतविंदर कौर, निशा अग्रवाल, सुलक्षण जसवाल, भानु प्रिया समेत प्रेम ठाकुर व परी शर्मा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन