फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MP Shanta Kumar statement on Central University in himachal.

सीयू पर पलटे शांता- बोले, मेरे लिए धर्मशाला-देहरा दोनों बराबर

Sat, 28 May 2016 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 28 May 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
MP Shanta Kumar statement on Central University in himachal.
धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय विवि के प्रश्न पर शांता कुमार ने कहा कि मेरे लिए धर्मशाला और देहरा दोनों बराबर हैं। - फोटो : अमर उजाला

चुनाव के दौरान चंबा में सीमेंट फैक्टरी लगाने का वायदा करने वाले सांसद शांता कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार इसके प्रति गंभीर नहीं है। प्रदेश सरकार अगर पहल करती है तो सीमेंट फैक्टरी लगाने के लिए केंद्र इसकी तुरंत स्वीकृति देगा।

विज्ञापन


धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय विवि के प्रश्न पर शांता कुमार ने कहा कि मैं शुरू से ही सीयू के भवन को जल्द बनाने के पक्ष में रहा हूं। इसमें बहुत देरी हो गई, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरे लिए धर्मशाला और देहरा दोनों बराबर हैं।
विज्ञापन


जहां पूरी जमीन मिलती है, वहां जल्द केंद्रीय विश्वविद्यालय बना देना चाहिए। शांता ने भारतीय राजनीति को अपरिपक्व करार दिया। कहा कि आज विरोध के लिए विरोध हो रहा है। कांग्रेस अच्छी योजनाओं का भी विरोध कर रही है। यह नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसटी विधेयक को सभी राज्य पास होते देखना चाहते हैं लेकिन विपक्ष केवल विरोध के लिए इसका विरोध कर रहा है। धर्मशाला के नड्डी में डलझील की दुर्दशा पर उन्होंने कहा कि इसे संवारने के लिए वह अपनी सांसद निधि से पैसा देंगे। धर्मशाला को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलने को लेकर श्रेय की राजनीति नहीं होनी चाहिए।

अटल ने किया था चमत्कार

MP Shanta Kumar statement on Central University in himachal.
शांता ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने 22 पार्टियों को साथ लेकर बहुत ही बेहतर सरकार चलाई थी। - फोटो : अमर उजाला

शांता ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने 22 पार्टियों को साथ लेकर बहुत ही बेहतर सरकार चलाई थी। यह चमत्कार से कम नहीं था। जबकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास पूर्ण बहुमत है। वह किसी पार्टी पर निर्भर नहीं हैं। मोदी वर्तमान में बेहतरीन सरकार चला रहे हैं।

मोदी सरकार ने कांग्रेस के घोटालों का कलंक धोया
शांता कुमार ने कहा कि मोदी सरकार ने दो वर्षों के दौरान कांग्रेस के 10 वर्षों के घोटालों के कलंक को धोया है। एनडीए सरकार की यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। विपक्ष इस सरकार की किसी भी योजना पर आज तक कोई अंगुली नहीं उठा सका है।

यूएनओ की एक रिपोर्ट में भारत में सबसे अधिक 40 करोड़ गरीबों के साथ अत्यधिक भुखमरी बताई गई है, यह सब कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से हुआ है। मोदी सरकार ने इस बात को समझा और इस दिशा में सार्थक कदम उठाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed