फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MP Pratibha Singh said - the issue of railways and tourism will be included in the priority

मंडी: सांसद प्रतिभा सिंह बोलीं- रेलवे और पर्यटन का मुद्दा रहेगा प्राथमिकता में शामिल

Tue, 25 Jan 2022 06:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Jan 2022 06:58 PM IST
सार

पत्रकारों से बात करते हुए सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि वे चुनाव जीतने के बाद लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुन रही हैं। वहीं पर सांसद निधि के आवंटन को लेकर खाका तैयार कर रही हैं। जिसके चलते मंडी संसदीय क्षेत्र के सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों में सांसद निधि का बराबर बंटवारा कर सकूं। 

विज्ञापन
MP Pratibha Singh said - the issue of railways and tourism will be included in the priority
सांसद प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद उनकी मांग के अनुरूप मुद्दे संसद में उठाएंगी। पत्रकारों से बात करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि वे चुनाव जीतने के बाद लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुन रही हैं। वहीं पर सांसद निधि के आवंटन को लेकर खाका तैयार कर रही हैं। जिसके चलते मंडी संसदीय क्षेत्र के सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों में सांसद निधि का बराबर बंटवारा कर सकूं।  इस बार का चुनाव बहुत ही कठिन चुनाव था। एक ओर केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार के अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी जिला से संबंध रखते हैं। उन्होंने मेरी मंडी का नारा देकर क्षेत्र वाद को बढ़ावा देने की कोशिश की।

विज्ञापन


इससे पूर्व मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस का प्रत्याशी सवा चार लाख मतों से पराजित हुआ था। पूर्व में सांसद रहते हुए भी मैंने मंडी संसदीय क्षेत्र की आवाज उठाई है। रोहतांग टनल को लेकर वे पूर्व मंत्री फुंचुंग राय व अन्य लोगों का प्रतिनिधिमंडल लेकर तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से मिली थी। उन्हें बताया था कि स्व. प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जनजातीय क्षेत्र के लोगों को विश्वास दिलाया था कि सर्दियों में उन लोगों के लिए आवागमन सुगम करने के लिए रोहतांग टनल का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि द्रंग में लगने वाले नमक के कारखाना और भु-भु जोत टनल के लिए को लेकर भाजपा सरकार ने चार साल तक कुछ नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed