फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mp Indu Goswami statement regarding Uttar Pradesh Congress incharge Priyanka gandhi at shimla

शिमला: इंदु गोस्वामी बोलीं- प्रियंका को बहुत देरी से आई महिलाओं की याद

Thu, 09 Dec 2021 09:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Dec 2021 09:44 PM IST
सार

इंदु गोस्वामी शुक्रवार को महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की शिमला में हुई बैठक में पत्रकारों को संबोधित कर रही थीं। उनसे जब पूछा गया कि क्या महिला मोर्चा हिमाचल में आगामी चुनाव महिलाओं के लिए टिकटों की संख्या बढ़ाने का मुद्दा भी उठाएगा तो इस पर उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं की मजबूती के लिए हमेशा प्रयासरत रही है।

विज्ञापन
mp Indu Goswami statement regarding Uttar Pradesh Congress incharge Priyanka gandhi at shimla
भारतीय जनता महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री और राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी

विस्तार

भारतीय जनता महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री और राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी को बहुत देरी से महिलाओं की याद आई है। उन्होंने सवाल किया कि इससे पहले कांग्रेस की सरकारें रही हैं तो तब ऐसा क्यों नहीं हुआ। इंदु गोस्वामी ने एक सवाल के जवाब में प्रियंका के यूपी में 40 फीसदी आरक्षण के मॉडल पर तंज करते हुए कहा कि वहां यह दांव कभी सफल नहीं होगा। इंदु गोस्वामी शुक्रवार को महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की शिमला में हुई बैठक में पत्रकारों को संबोधित कर रही थीं। उनसे जब पूछा गया कि क्या महिला मोर्चा हिमाचल में आगामी चुनाव महिलाओं के लिए टिकटों की संख्या बढ़ाने का मुद्दा भी उठाएगा तो इस पर उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं की मजबूती के लिए हमेशा प्रयासरत रही है। जहां महिला उम्मीदवारों की स्थिति मजबूत होगी, वहां टिकट दिए जाते हैं। 

विज्ञापन

उपचुनाव में सहानुभूति का फैक्टर था, मगर आगे मुगालते में न रहें कांग्रेसी 

- इंदु गोस्वामी ने माना कि मंडी में वीरभद्र सिंह का अलग से स्थान रहा है। उनके देहांत के बाद वहां सहानुभूति का मुद्दा भी रहा। भाजपा जीत के उत्साह में भी रही। सरकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर ठीक से प्रचार नहीं हो पाया, मगर 2022 के लिए कांग्रेसी इस मुगालते में न रहें कि वे आगे भी जीतेंगे। जनता के बीच विकास योजनाओं के नहीं पहुंचाए जाने से नुकसान हुआ। कांग्रेस तो ‘झूठ बोलो राज करो’ से शासन करती रही है। गोस्वामी ने कहा कि कोटखाई में परिवारवार को बढ़ावा नहीं देने का सिद्धांत था। कई जगहों पर इससे भी नुकसान हुआ है। भाजपा परिवारवाद को बढ़ावा न देने के सिद्धांत पर अडिग रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed