सीएम वीरभद्र की आय बढ़ोतरी के पीछे काला धन : अनुराग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश का किसान आत्महत्या कर रहा है और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की आय 30 से 40 गुना बढ़ी है। आखिर इस आय की बढ़ोतरी के स्रोत क्या हैं। उन्होंने कहा कि कहीं यह काला धन तो नहीं है जिसे सेब बागवानी के नाम पर सफेद करने का प्रयास किया गया है।
मामला कोर्ट में है और काला धन किन लोगों का है जल्द ही सच बाहर आएगा। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एबीवीपी के कार्यक्रम में पहुंचे अनुराग ठाकुर ने बाबा रामदेव के बयान का समर्थन किया कि हर हिंदुस्तानी भारत माता से प्यार करता है।
भारत माता की जय बोलने में उसे गर्व होना चाहिए। काले धन के सवाल पर कहा कि इसका जवाब कांग्रेस को पहले भी देना था और आज भी देना है। जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं उन पर कार्रवाई हो। विदेशी खातों से काला धन वापस लाना चाहिए। मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री मोदी ने इसको लेकर कार्रवाई शुरू की है।
हिमाचल से छीना आमदन और लोकप्रियता का मौका
अनुराग ने कहा कि धर्मशाला में भारत-पाक मैच न होने देने से करोड़ों की आमदन का मौका तो छिना ही हिमाचल की लोकप्रियता और सुंदरता को दुनिया में दिखाने से भी चूक गए। क्रिकेट के इतिहास में रिकॉर्ड भारत-पाक मैच की टीवी की टीआरपी 17.6 आई है।
उन्होंने कहा कि सेमीफाइनल में भारत के हारने के बावजूद किसी तरह का विरोध नहीं हुआ। देश की जनता मैच्योर ऑडियंस के रूप में पेश आई। इसके लिए देश की जनता को बधाई। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है जब किसी यूनिवर्सिटी में देश के टुकड़े करने की बात होती है तो एबीवीपी खुलकर इसका विरोध करती है।