फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MP anand sharma statement on pm modi.

'दूसरे देशों में जाकर भारत की खामियां निकाल रहे है मोदी'

Sat, 19 Sep 2015 09:27 AM IST
Updated Sat, 19 Sep 2015 09:27 AM IST
विज्ञापन
MP anand sharma statement on pm modi.

पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता आनंद शर्मा ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। आनंद शर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी विदेशी दौरों पर व्यस्त हैं, वह दूसरे देशों में जाकर अपने देश की खामियों को उजागर कर रहे हैं। साथ ही आरोप लगाया कि केंद्र में सत्ता संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेहरू और गांधी की डाक टिकटें बंद कर दीं।

विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है, देश की अर्थव्यवस्था लड़खड़ा गई है। कृषि उपज घट रही है और देश का किसान आत्महत्या कर रहा है। पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार आदि राज्यों से किसानों की आत्महत्या करने की खबरें मिल रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से देश की अर्थव्यवस्था पर श्वेतपत्र जारी करने की मांग की है।

विज्ञापन

पाकिस्तान के बारे में दिया ये बयान

MP anand sharma statement on pm modi.

शुक्रवार को शिमला में प्रेसवार्ता में आनंद शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार का अब तक कार्यकाल निराशाजनक रहा है। केंद्र सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, अनुसूचित जाति-जनजाति, मिड-डे-मील सहित कई केंद्र प्रायोजित योजनाओं के बजट में कटौती की है। आरोप लगाया कि डीजल और पेट्रोल पर सरकार ने मुनाफाखोरी की है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामों में जो गिरावट आई, उसका लाभ केंद्र ने देशवासियों को नहीं दिया बल्कि अनुमानित 75 हजार करोड़ रुपये का मुनाफा लिया। आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस संगठन में राहुल गांधी की भूमिका महत्वपूर्ण है जोकि आगे भी रहेगी। आनंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने मंत्रियों पर भी विश्वास नहीं है। पाकिस्तान को लेकर भी केंद्र सरकार की स्थिति स्पष्ट नहीं है। देश में मुसलमानों की संख्या में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। उन्होंने आंकड़ों को गलत बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed