{"_id":"6419dd48b486d107760c2a07","slug":"movie-shooting-in-lahaul-scenes-shot-in-lahaul-on-duplicate-of-kajol-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लाहौल में हुई फिल्म शूटिंग, काजोल की डुप्लीकेट पर लाहौल में फिल्माए सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लाहौल में हुई फिल्म शूटिंग, काजोल की डुप्लीकेट पर लाहौल में फिल्माए सीन
Tue, 21 Mar 2023 10:07 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 21 Mar 2023 10:07 PM IST
सार
मंगलवार को लाहौल के सिस्सू क्षेत्र में फिल्म की शूटिंग की गई। इसमें बॉलीवुड स्टार काजोल की गैरमौजूदगी में उनकी डुप्लीकेट पर सीन फिल्माए गए।
विज्ञापन
थंगथंग के मड हाउस में फिल्माए दृष्य।
- फोटो : संवाद
विस्तार
धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म की शूटिंग मनाली और लाहौल में जारी है। मंगलवार को लाहौल के सिस्सू क्षेत्र में फिल्म की शूटिंग की गई। इसमें बॉलीवुड स्टार काजोल की गैरमौजूदगी में उनकी डुप्लीकेट पर सीन फिल्माए गए। काजोल की डुप्लीकेट को बर्फ में दौड़ते हुए दिखाया गया। वह फिल्म में मार्शल बने अपने बेटे इब्राहिम अली खान को पुकारती हुई जाति दिखाई गई है, जबकि इब्राहिम अली खान को बर्फ में पाक सैनिकों पर गोलीबारी करते हुए दिखाया गया।
विज्ञापन
वहीं, इब्राहिम अली खान आतंकवादियों के पास पकड़े गए रॉकेट लांचर को आतंकवादियों के गिरोह पर ही दाग देते हैं। इस सीन को 12 रिटेक के बाद ओके कर दिया गया । स्थानीय फिल्म को-ऑर्डिनेटर अनिल कायस्था का कहना है कि धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म की शूटिंग जारी है। वहीं लाहौल के थंगथंग के मड हाउस में अरबाज खान भी एक अन्य फिल्म के लिए शॉट दिए। उनकी शूटिंग का सेट बर्फ के बीच सजा हुआ था।
विज्ञापन