फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mother said that proud of son Amit's martyrdom, father said - Ladla came to work for the country

मंडी: मां ने कहा- बेटे अमित की शहादत पर गर्व, पिता बोले- देश के काम आया लाडला

Wed, 27 Oct 2021 09:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 Oct 2021 09:53 PM IST
सार

अरुणाचल में बेटे अमित कुमार की शहादत पर पिता मंगत राम ने कहा कि उनका बेटा देश के लिए काम आया है। सैनिक के पिता के चेहरे पर दर्द साफ झलक रहा था, लेकिन वह इतना ही बोल पाए कि बेटे ने देश के लिए शहादत दी है। 
 

विज्ञापन
Mother said that proud of son Amit's martyrdom, father said - Ladla came to work for the country
शहीद अमित कुमार के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में माता-पिता बेटे नायक अमित कुमार की शहादत पर गर्व महसूस कर रहे हैं।  उन्हें बेटे को खोने का गम भी है। आंखों से आंसू छलक रहे हैं। भटवाड़ गांव के जांबाज सैनिक के शहीद होने से माहौल गमगीन है। गांव में चूल्हे भी नहीं जले। गांव में आम दिनों की तरह चहल पहल नदारद रही। मां भावना देवी बोलीं कि उनकी आंखों में बेटे की मौत का गम भले ही रह-रह कर आंसुओं में झलक रहा है, लेकिन बेटे की शहादत से उनका सिर गर्व से ऊंचा उठा है। 

विज्ञापन


बेटे के शहीद होने पर पिता ने क्षेत्रवासियों को संदेश दिया कि उनका दूसरा बेटा बलदेव कुमार भी भारतीय सेना में देश सेवा के लिए तैनात किया गया है। अरुणाचल में बेटे की शहादत पर पिता मंगत राम ने कहा कि उनका बेटा देश के लिए काम आया है। सैनिक के पिता के चेहरे पर दर्द साफ झलक रहा था, लेकिन वह इतना ही बोल पाए कि बेटे ने देश के लिए शहादत दी है। बुधवार को भी शहीद के परिवार को ढांढस बंधाने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। बैजनाथ के विधायक मुल्खराज प्रेमी ने भी शहीद के परिवार को सांत्वना दी। इससे पहले स्थानीय विधायक प्रकाश राणा, पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर और मंडल भाजपा अध्यक्ष पंकज जम्वाल सहित सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने शहीद नायक अमित कुमार को श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed