{"_id":"626ce3219eb20663b30c5f52","slug":"mother-said-sp-sir-i-am-giving-myself-drug-to-keep-the-son-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: मां बोलीं, एसपी साहब- बेटे को जिंदा रखने के लिए खुद दे रही हूं उसे नशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: मां बोलीं, एसपी साहब- बेटे को जिंदा रखने के लिए खुद दे रही हूं उसे नशा
Sat, 30 Apr 2022 12:51 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:51 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक में बिलासपुर के एसपी एसआर राणा ने बताया कि उन्हें आधी रात को एक मां ने फोन कर आपबीती सुनाई। महिला ने कहा कि गरीब परिवार से हूं, बेटे को नशे की ऐसी लत लगी कि आज वो बिस्तर पर है।
विज्ञापन
mother
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसपी साहब, मैं अपने बेटे को जिंदा रखने के लिए उसे खुद नशा खरीदकर देती हूं, ताकि वो मेरी आंखों के सामने रहे। लेकिन किसी और मां को यह समय नहीं देखना पड़े इसके लिए नशे का कारोबार करने वाले लोगों पर कार्रवाई करो और जिले के बच्चों को बर्बाद होने से बचा लो। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक में बिलासपुर के एसपी एसआर राणा ने बताया कि उन्हें आधी रात को एक मां ने फोन कर आपबीती सुनाई। महिला ने कहा कि गरीब परिवार से हूं, बेटे को नशे की ऐसी लत लगी कि आज वो बिस्तर पर है।
विज्ञापन
कई माह से बिस्तर से उठा तक नहीं है। लेकिन मां हूं न, उसे जिंदा देखना चाहती हूं। मजबूरी ऐसी है कि उसे जिंदा रखने के लिए मैं खुद नशा खरीदकर लाती हूं और उसे देती हूं। मैं नहीं चाहती हूं कि किसी और मां को भी ऐसी बदनसीबी का सामना करना पड़े। मां ने एसपी से कहा कि नशा माफिया बहुत सक्रिय हो गया है। आप ही हमारे बच्चों को इनसे बचा सकते हैं।
विज्ञापन
एसपी ने कहा कि महिला के फोन के बाद उनकी नींद उड़ गई। महिला के दर्द को वह महसूस कर रहे हैं। नशे के कारोबार को खत्म करना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए समाज का सहयोग भी जरूरी है। अभिभावकों से अपील है कि बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। उनके साथ दोस्ती का व्यवहार रखें और उन्हें खुद नशे से होने वाले नुकसान से अवगत करवाएं। बुजुर्ग महिला नशा कहां से इसे खरीदती है। इस बारे में बताने से एसपी से मना कर दिया।
विज्ञापन