फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mother's Day 2021: Neelam reaches home to feed the twins, when she found time between corona sampling work

Mother's Day 2021: कोरोना सैंपलिंग के बीच समय मिलते ही जुड़वां बच्चियों की फीडिंग को घर पहुंचती हैं नीलम

Sun, 09 May 2021 01:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)/दौलतपुर चौक (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)/दौलतपुर चौक (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 09 May 2021 01:14 PM IST
सार

कोविड के इस दौर में यदि रोगियों की संख्या अधिक हो तो वह घर नहीं जा पातीं। ऐसी स्थिति में सास रक्षा वर्मा, ससुर विनोद कुमार और पति अनीश बच्चियों की देखभाल करते हैं। 

विज्ञापन
Mother's Day 2021: Neelam reaches home to feed the twins, when she found time between corona   sampling work
स्टाफ नर्स नीलम सैणी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकट दौर में कोविड सैंपलिंग के साथ मां का फर्ज भी हिमाचल के मंडी जिले के जोगिंद्रगनर अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स नीलम सैणी बखूबी निभा रही हैं। उनकी 11 माह की दो जुड़वां बेटियां अरात्रिका और अर्धिका हैं। नाइट शिफ्ट की 13 घंटे की ड्यूटी हो या फिर दिन के समय अस्पताल में तैनाती, जब भी समय मिलता है तो वह जुड़वा बेटियां की फीडिंग के लिए घर पहुंच जाती हैं। कोविड के इस दौर में यदि रोगियों की संख्या अधिक हो तो वह घर नहीं जा पातीं।

विज्ञापन


ऐसी स्थिति में सास रक्षा वर्मा, ससुर विनोद कुमार और पति अनीश बच्चियों की देखभाल करते हैं। वह बताती हैं कि एक नर्स होने के साथ मां, बहू और पत्नी भी हैं। यदि सुबह आठ बजे की शिफ्ट होती है तो सुबह पांच बजे उठकर खाना बनाकर, बच्चों और घर का काम करके वह अस्पताल के लिए निकलती हैं। अगर शाम सात बजे से सुबह आठ बजे की ड्यूटी तो भी वह काम करके निकलती हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

  अब तक 11000 कोरोना सैंपल ले चुके हैं डॉ. राजीव 

Mother's Day 2021: Neelam reaches home to feed the twins, when she found time between corona   sampling work

 सीएचसी दौलतपुर चौक में डेंटिस्ट के पद पर तैनात डॉ. राजीव शर्मा ने पिछले एक वर्ष में कोरोना सैंपल क्लेक्शन 11000 का आंकड़ा पार कर लिया है। यह ड्यूटी के प्रति उनके जज्बे को दर्शाता है और कोरोना वॉरियर के रूप में वह कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं। 

डॉ. राजीव ने बताया कि पिछले एक साल से वह लगातार ड्यूटी पर आ रहे हैं और बहुत कम छुट्टी ली है। यहां तक कि रविवार की छुट्टी भी कोरोना सैंपल लेने में व्यतीत की है। बताया कि अभी तक वह 11034 लोगों के कोरोना सैंपल ले चुके हैं और कोरोना वायरस कोविड -19 से उपजी विपरीत परिस्थितियों में मानवता की सेवा करके उन्हें अत्यंत सुकून मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed