{"_id":"5ef5ffca8ebc3e42dd7a2c2d","slug":"mother-committed-suicide-after-strangling-her-six-month-old-daughter-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुपट्टे से छह माह की बच्ची का गला घोंटने के बाद खुद पेड़ पर लटक गई मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुपट्टे से छह माह की बच्ची का गला घोंटने के बाद खुद पेड़ पर लटक गई मां
Fri, 26 Jun 2020 08:42 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 26 Jun 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मंडी जिले के द्रंग क्षेत्र में मां ने अपनी छह माह की बच्ची का दुपट्टे से गला घोंटकर बाद में खुद पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर बच्ची का शव नाले में बरामद किया। मां का शव साथ लगते पेड़ से लटका मिला। शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मंडी जोनल अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
एसपी मंडी गुरेदव शर्मा ने कहा कि पारिवारिक कलह इस घटना का कारण हो सकती है। इस घटना को अंजाम महिला ने पाखरी के जंगल जोका-री-नाली में दिया है। महिला की पहचान तुलसी देवी पत्नी प्रकाश, निवासी गांव और डाकघर ठाठीकांध, जिला देलेख नेपाल के रूप में हुई है। 22 वर्षीय महिला द्रंग के डवारडू में रह रही थी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस डीएसपी अनिल पटियाल और एसएचओ यशवंत सिंह की अगुवाई में घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिवार वालों से पूछताछ हुई है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कल्ह के चलते महिला परेशान थी।
विज्ञापन
लड़ाई झगड़े से तंग आकर महिला ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस जांच में पाया गया है कि महिला की शादी करीब 2 साल पहले हुई थी। महिला अपने पति के साथ द्रंग इलाके में ही दिहाड़ी मजदूरी का काम करती थी।