फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   most of the road accidents in himachal due to human errors

हिमाचल में मानवीय चूक से हो रहीं सड़क दुर्घटनाएं

Wed, 17 Feb 2021 09:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Feb 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
most of the road accidents in himachal due to human errors
सड़क दुघर्टना(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं मानवीय भूल के कारण हो रही हैं। अभियांत्रिकी के माध्यम से सड़कों के निर्माण में सुधार लाकर सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। शराब का सेवन कर गाड़ी चलाना, ओवर लोडिंग और ट्रैफि क नियमों के अनुपालन किए जाने से हादसों को न्योता दिया जा रहा है। मुख्य सचिव अनिल खाची ने हिप्पा में परिवहन विभाग की राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा कार्यशाला में दी। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र संगठन, राष्ट्रीय स्वयं सेवकों ने भाग लिया।  अनिल खाची ने कार्यशाला में प्रतिभागियों से आग्रह किया कि सड़क सुरक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश लेकर समाज में जाएं।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने परिवहन विभाग की ओर से लगाई गई सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा विषय पर चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रधान सचिव परिवहन केके पंत ने मुख्य सचिव का स्वागत किया। परिवहन विभाग के निदेशक अनुपम कश्यप ने कहा कि 18 जनवरी से 17 फ रवरी 2021 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान प्रदेश में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों में लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की गई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शिमला मोहित चावला और नेहरू युवा केंद्र के राज्य निदेशक सैमसन मसीह ने भी विचार रखे। विभाग के अतिरिक्त आयुक्त घनश्याम इस दौरान मौजूद रहे। 
विज्ञापन


अफसरों को विकास कार्यों में कोताही न बरतने के निर्देश
प्रदेश में सड़कों और पुलों के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को लेकर बुधवार को लोक निर्माण विभाग मुख्यालय में कार्यशाला करवाई गई। दो दिन तक चलने वाली इस कार्यशाला में सहायक अभियंता, अधिशाषी अभियंता और अधीक्षण अभियंता को बुलाया गया। फॉरेस्ट क्लीयरेंस के चलते हिमाचल के कई प्रोजेक्ट लटके हुए थे। अब इनकी मंजूरी मिली है। सड़कों और पुलों से संबंधित करोड़ों के प्रोजेक्ट को गति देने के लिए इस पर चर्चा की गई। बैठक में इंजीनियर इन चीफ ने अधिकारियों को विकास कार्यों में किसी भी तरह की कोताही न बरतने के निर्देश दिए। सड़क और अन्य भवन निर्माण कार्यों के दौरान अफसरों को मौके पर मौजूद रहना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed