फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mortal remains of atal bihari vajpayee immersed in beas river kullu

अटल की अस्थियां ब्यास में विसर्जित, तीन धर्मों के लोगों ने एक साथ किया शांति पाठ

Sun, 26 Aug 2018 08:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 26 Aug 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
mortal remains of atal bihari vajpayee immersed in beas river kullu
दिल्ली से लाईं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां मनाली के अलेऊ स्थित ब्यास में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विसर्जित कीं। रविवार दोपहर 2:30 बजे सैकड़ों लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


कंचनकूट में नदी किनारे हिंदू और बौद्ध धर्म के रीति रिवाज के अनुसार हवन किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके दूसरे घर मनाली में अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के सभागार में एक सर्व धर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई।
विज्ञापन

सीएम जयराम ठाकुर ने अटल से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा किया

mortal remains of atal bihari vajpayee immersed in beas river kullu
इसमें हिंदू, बौद्ध और सिख समुदाय के लोगों ने प्रार्थना और शांति पाठ किया। इमुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस मौके पर कहा कि सरकार अटल की यादों को संजोएगी। अगर किसी भी व्यक्ति के पास पुराने चित्र और संस्मरण हैं तो उन्हें संग्रहीत किया जाएगा।

मैंने सीएम बनने पर उनसे आशीर्वाद लिया था और अब उनके पदचिह्नों पर आगे बढ़ेंगे। अटल कई मंचों पर हिमाचल को अपना दूसरा घर बता चुके हैं। अटल हमारे हैं, यह भाव जिंदा रहना चाहिए। सीएम ने सभागार में अटल की कविता गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

मुझे रोका तो गांव के लड़के ने अटल से मिलाया

mortal remains of atal bihari vajpayee immersed in beas river kullu

सीएम ने सभागार में अटल से जुड़ी कई स्मृतियां साझा की। उन्होंने बताया कि एक बार मुझे वाजपेयी से मिलने से रोका गया था। बाद में गांव के एक लड़के की सिफारिश पर वह उनसे मिले थे।

उन्होंने संस्थान के परिसर में वाजपेयी की स्मृति में देवदार का पौधा रोपकर उसे राखी भी बांधी। वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व पीएम को कुल्लू-मनाली से विशेष प्यार था। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने वाजपेयी को एक कवि के साथ विश्व का नेता बताया। 




 

विज्ञापन

अटल की बेटी ने कहा है-कभी नहीं छोड़ सकते मनाली       

mortal remains of atal bihari vajpayee immersed in beas river kullu

श्रद्धांजलि सभा में मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि दिल्ली में अटल की बेटी नमिता भट्टाचार्य से मुलाकात हुई तो उन्होंने कहा कि बाप जी यानी अटल की मनाली की यादों को कभी नहीं भुला सकते हैं। मनाली को कभी नहीं छोड़ सकते हैं। मनाली उनके लिए भी दूसरा घर है।

उन्होंने कहा है कि मनाली की चीजों को संजोकर रखेंगे। उन्होंने वर्ष 2002 में अलेऊ के कवि सम्मेलन का जिक्र किया। बताया कि बाप जी ने खूब कविताएं पढ़ीं। उन्हें यहां के लॉग हट में रहना पसंद था। हालांकि उन्होंने विद्या सागर के किराये के कमरे में भी कुछ समय गुजारा। ब्यूरो

इन नदियों में भी होगा अस्थि कलश का विसर्जन

mortal remains of atal bihari vajpayee immersed in beas river kullu

तय कार्यक्रम के मुताबिक दूसरे दिन 27 अगस्त को चंबा की रावी नदी में सुबह साढे़ 11 बजे हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री शांताकुमार अटल के अस्थि कलश का विसर्जन करेंगे।

28 अगस्त को पांवटा साहिब की यमुना नदी में दोपहर 12 बजे देश के स्वास्थ्य मंत्री जगतप्रकाश नड्डा अस्थि कलश विसर्जित करेंगे। 28 अगस्त को ही तत्तापानी की सतलुज नदी में सुबह 10 बजे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल अटल का अस्थिकलश विसर्जित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed