{"_id":"60e320ba0b77290cdb26be4b","slug":"more-than-one-lakh-doses-of-covid-19-vaccine-reached-himachal-from-the-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र से हिमाचल पहुंची कोविड-19 वैक्सीन की एक लाख से ज्यादा डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र से हिमाचल पहुंची कोविड-19 वैक्सीन की एक लाख से ज्यादा डोज
Mon, 05 Jul 2021 08:40 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 05 Jul 2021 08:40 PM IST
सार
वैक्सीन की कमी के चलते प्रदेश में 18 साल से अधिक लोगों को वैक्सीन लगानी बंद कर दी थी। अब केंद्र से हिमाचल को वैक्सीन आनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
कोविड-19 वैक्सीन
- फोटो : PTI
विस्तार
केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को कोरोना वैक्सीन की एक लाख, 74 हजार डोज भेजी हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास अब 3 लाख 60 हजार डोज हो गई हैं। 9 जुलाई से हिमाचल में 18 साल से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है।
विज्ञापन
इसको लेकर विभाग तैयारियों में जुटा है। विभाग एक सप्ताह तक स्पेशल ड्राइव चलाने पर विचार कर रहा है, लेकिन अभी इस पर सहमति नहीं बनी है। वैक्सीन की कमी के चलते प्रदेश में 18 साल से अधिक लोगों को वैक्सीन लगानी बंद कर दी थी। अब केंद्र से हिमाचल को वैक्सीन आनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन