फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   More than 732 questions will be asked in the budget session of Himachal Pradesh Assembly

HP Assembly Budget Session: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में गूंजेंगे 732 से ज्यादा सवाल

Fri, 10 Mar 2023 09:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Mar 2023 09:01 PM IST
सार

विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शनिवार को प्रेस वार्ता में कहा कि शुक्रवार तक कुल 732 में से 543 सवाल उन्हें तारांकित मिल गए हैं। उनके पास 391 ऑनलाइन और 152 ऑफलाइन सवाल आए हैं। 

विज्ञापन
More than 732 questions will be asked in the budget session of Himachal Pradesh Assembly
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 14 मार्च से शुरू होने जा रहे बजट सत्र में 732 सवाल गूंजेंगे। इनमें से 543 तारांकित और 189 अतारांकित होंगे। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शनिवार को प्रेस वार्ता में दी। इससे पूर्व उन्होंने प्रेस गैलरी कमेटी की बैठक ली। पठानिया ने कहा कि शुक्रवार तक कुल 732 में से 543 सवाल उन्हें तारांकित मिल गए हैं। उनके पास 391 ऑनलाइन और 152 ऑफलाइन सवाल आए हैं। अतारांकित में 164 ऑनलाइन और 25 ऑफलाइन मिले हैं। हालांकि, 22 मार्च तक इन प्रश्नों को विधानसभा सचिवालय भेजने का समय है। यानी अभी सवाल और आएंगे। उन्होंने कहा कि नियम 101 में उन्हें चार सूचनाएं मिली हैं। नियम 130 में तीन सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। पहले दिन पूर्व मंत्री मनसा राम के देहांत पर शोकोद्गार होगा। 14 मार्च को बजट सत्र शुरू होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 17 मार्च को बजट पेश करेंगे। 16 मार्च और 24 मार्च को गैर सरकारी सदस्य दिवस होंगे। 20, 21, 22 और 23 मार्च को बजट पर चर्चा होगी। 27, 28 और 29 मार्च को बजट मांगों पर चर्चा होगी। 29 मार्च को यह बजट पारित हो जाएगा।

विज्ञापन


परमार ने अपना व्यवहार नहीं सुधारा तो उन्हें बतौर स्पीकर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करनी होगी : पठानिया
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वह सदन में स्पीकर की भूमिका में होते हैं। मगर वह विधायक पहले हैं। स्पीकर विपिन सिंह परमार को समझ लेना चाहिए कि वह स्पीकर नहीं हैं और वह इस सदन के सदस्य हैं। वे आसन को डिक्टेट नहीं कर सकते हैं। परमार को मर्यादा में रहना चाहिए। वह जब स्पीकर के दफ्तर के बारे में कोई बयान देते हैं तो उन्हें इस बारे में ठीक से जान लेना चाहिए। वह प्रेस वार्ता के माध्यम से उन्हें चेतावनी देते हैं कि विधानसभा अध्यक्ष होने के नाते उनके पास विशेषाधिकार हैं। उनके पास बहुत सी शक्तियां हैं। वह इस दिशा में जाना नहीं चाहते हैं, क्योंकि वह हमारे साथी हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष होने के नाते वह इस बार उन्हें माफ करते हैं। अगर उन्होंने अपने व्यवहार को नहीं सुधारा तो उन्हें बतौर स्पीकर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करनी होगी। अपना चैनल शुरू करने की सीएम से बात की : पठानियापठानिया ने कहा कि विधानसभा का अपना चैनल शुरू करने के बारे में उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से बात की है, पर इस बारे में वित्तीय बाधा आ रही है। इस बारे में सरकार ही कुछ कर सकती है।
विज्ञापन



विस में सुरक्षा व्यवस्था पर पठानिया ने ली अधिकारियों की बैठक
 विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आगामी बजट सत्र के दृष्टिगत सुरक्षा प्रबंधों को लेकर शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अभिषेक त्रिवेदी, सुचना एवं जन संपर्क निदेशक किरण भड़ाना, उपायुक्त जिला शिमला आदित्य नेगी, विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था सृष्टि पांडे, कमांडेंट होमगार्ड तृतीय वाहिनी नवीता शर्मा, लोक निर्माण विभाग व पर्यटन विकास निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।पठानिया ने कहा कि विधान सभा का 18 दिवसीय बजट सत्र 14 मार्च से शुरू होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधान सभा सचिवालय में ई-प्रवेश पत्र आवेदन पर ही दिया जाएगा। ई-विधान प्रणाली में विधान सभा सचिवालय इसे आनलाइन तरीके से मुद्रित करेगा। यह आवेदन सभी ई-प्रवेश पत्र पाने वालों को अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed