फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   More than 300 doctors, staff nurses and pharmacists will be transferred in Himachal

हिमाचल में 300 से अधिक डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों और फार्मासिस्टों का होगा तबादला

Wed, 19 May 2021 10:45 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 May 2021 10:45 AM IST
सार

कोरोना के चलते हिमाचल सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के 75 फीसदी स्टाफ को फील्ड में सेवाएं देने के लिए कहा है। अस्पतालों की ओपीडी और मरीजों के ऑपरेशन करने के लिए 25 फीसदी डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ अस्पतालों व कार्यालय में रहेगा

विज्ञापन
More than 300 doctors, staff nurses and pharmacists will be transferred in Himachal
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सरप्लस स्टाफ का तबादला किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से सरप्लस स्टाफ की सूची मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने छंटनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग और अस्पतालों में 300 से अधिक डॉक्टर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट व अन्य कर्मचारी सरप्लस हैं। ये काफी समय से एक ही स्थान या फिर घरों के पास डटे हैं। इन्हें अब जरूरत के अनुसार बदला जाएगा। 

विज्ञापन


कोरोना के चलते सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के 75 फीसदी स्टाफ को फील्ड में सेवाएं देने के लिए कहा है। अस्पतालों की ओपीडी और मरीजों के ऑपरेशन करने के लिए 25 फीसदी डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ अस्पतालों व कार्यालय में रहेगा। एमबीबीएस डॉक्टरों के साथ सीनियर डॉक्टर भी फील्ड में जाकर कोरोना आइसोलेट मरीजों की घर पर जांच करेंगे।  प्रदेश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


हजारों की संख्या में कोरोना मरीज घरों में आइसोलेट हैं। कोरोना पर काबू पाने और व्यवस्था जांचने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मंत्री फील्ड में गए थे। इस दौरान स्टाफ की कमी के बारे में उन्हें अवगत कराया गया था। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि  सरप्लस स्टाफ को इधर-उधर किया जा रहा है। सरकार के पास इन कर्मचारियों की लिस्ट पहुंच गई है। कोरोना के चलते स्वास्थ्य कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गई हैं। विशेष परिस्थितियों में ही स्वास्थ्य कर्मियों को छुट्टी दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed