फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   More assets worth Rs 10 crore seized in cryptocurrency fraud case, SIT takes action against 11 agents

Cryptocurrency Fraud: मामले में 10 करोड़ की और संपत्ति सीज,एसआईटी ने 11 एजेंटों के खिलाफ की कार्रवाई

Mon, 12 Feb 2024 10:57 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो,शिमला
अमर उजाला ब्यूरो,शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 12 Feb 2024 10:57 AM IST
सार

अभी तक क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में 30 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

विज्ञापन
More assets worth Rs 10 crore seized in cryptocurrency fraud case, SIT takes action against 11 agents
क्रिप्टो करेंसी ठगी। - फोटो : संवाद

विस्तार

क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में एसआईटी ने 11 एजेंटों की 10 करोड़ की संपत्ति सीज कर दी है। सीज की गई चल और अचल संपत्ति हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश में स्थित है। इससे पहले एसआईटी आरोपियों की 20 करोड़ की संपत्ति जब्त कर चुकी है। अभी तक ठगी के इस मामले में 30 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। एसआईटी के मुताबिक करीब 2,500 करोड़ रुपये के इस घोटाले में 20 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी सुखदेव, हेमराज, अभिषेक सहित 19 एजेंटों के के खिलाफ शिमला कोर्ट में चालान पेश किया जा चुका है।

विज्ञापन


क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में एक लाख लोगों की ढाई लाख आईडी से लेनदेन हुआ है। इसका जानकारी भी एसआईटी ने जुटाई है। एसआईटी का दावा है कि इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां होनी हैं। सुभाष और मेरठ का इंजीनियर दुबई में छिपा है। उन्हें हिमाचल लाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। डीआईजी अभिषेक दुल्लर ने कहा कि 30 करोड़ की संपत्ति सीज की जा चुकी है। ठगी के इस मामले में कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed