फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Monsoon towards withdrawal in Himachal

हिमाचल में विदाई की ओर मानसून, अब कम बरसेंगे मेघ

Fri, 06 Sep 2019 07:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Sep 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
Monsoon towards withdrawal in Himachal
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में दो जुलाई को प्रवेश हुए मानसून की विदाई शुरू हो गई है। शनिवार से बारिश में कमी आना शुरू होगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मैदानों और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार से मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 12 सितंबर तक हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार 25 सितंबर के बाद हिमाचल से मानसून विदा होगा लेकिन अब बारिश कम रहेगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। शाम के समय शहर में धुंध छा गई। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 33.0, ऊना में 32.8, हमीरपुर में 32.6, भुंतर में 32.5, सुंदरनगर में 32.3, कांगड़ा में 32.1, चंबा में 31.0, सोलन में 29.5, नाहन में 28.6, धर्मशाला में 27.8, कल्पा में 24.7, शिमला में 24.5, केलांग में 22.9 और डलहौजी में 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Trending Videos

30 हजार भक्तों ने डल झील में लगाई डुबकी

Monsoon towards withdrawal in Himachal

 संचूई के चेलों के डल तोड़ने की प्रक्रिया के बाद शुक्रवार देर शाम तक तीस हजार शिव भक्तों ने डल झील में डुबकी लगाई। राधाष्टमी स्नान के बाद श्रद्घालुओं की घर वापसी का दौर जारी रहा। जिला चंबा में शुक्रवार को तेज धूप रही।

 शुक्रवार सुबह पवित्र मणिमहेश यात्रा तीन घंटों तक बंद रही। भरमौर-हड़सर-प्रंघाला मार्ग पर प्रंघाला नाले में बढ़े जलस्तर के चलते यात्रा रुकी। नाले का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन द्वारा नाले में शिवभक्तों की आवाजाही के लिए की गई वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था भी प्रभावित हो गई।

नतीजतन, नाले में बढ़े जलस्तर के कारण नाले के दोनों किनारों पर शिवभक्तों की टोलियां थम गई। मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों और मजदूरों ने नाले में पानी की निकासी का बंदोबस्त कर दोपहर एक बजे शिवभक्तों की प्रंघाला नाले से आवाजाही शुरू करवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed