{"_id":"649ef8ecb3b6740193027e55","slug":"monsoon-in-hp-loss-of-rs-242-40-crore-due-to-rain-in-a-week-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Monsoon in HP: एक हफ्ते में बारिश से हिमाचल को 242.40 करोड़ रुपये की चपत, जानें किस विभाग को कितना नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Monsoon in HP: एक हफ्ते में बारिश से हिमाचल को 242.40 करोड़ रुपये की चपत, जानें किस विभाग को कितना नुकसान
Fri, 30 Jun 2023 10:26 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 30 Jun 2023 10:26 PM IST
सार
जल शक्ति विभाग के पेयजल स्रोतों में गाद आने से पानी की स्कीमें ठप हैं। कई स्कीमों में पानी भर गया है। इससे प्रदेश के कई जिलों में जलसंकट हो गया है।
विज्ञापन
मानसून आते ही तबाही।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल में बारिश से भारी नुकसान हो रहा है। 24 जून को प्रदेश में मानसून ने दस्तक दी। तब से लेकर अब तक हिमाचल को 242.40 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जल शक्ति विभाग को सबसे ज्यादा 100.97 करोड़ रुपये, जबकि लोक निर्माण विभाग को 113.19 और बागवानी विभाग को अब तक 26.22 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। विभाग की ओर से नुकसान की रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भेज दी गई है। जल शक्ति विभाग के पेयजल स्रोतों में गाद आने से पानी की स्कीमें ठप हैं।
विज्ञापन
कई स्कीमों में पानी भर गया है। इससे प्रदेश के कई जिलों में जलसंकट हो गया है। इसी तरह सिंचाई की दर्जनों स्कीमें ठप पड़ी हैं। विभाग की ओर से मशीनों को ठीक करने के लिए इंजीनियर बुलाए गए हैं। इसी तरह लोक निर्माण विभाग को खासी चपत लगी है। अभी भी प्रदेश में दर्जनों सडकें बंद हैं। कई गांव शहरों से कट गए हैं। इसके अलावा पक्के मकान गिर गए हैं जबकि 20 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन