{"_id":"6a645fa873f30113080bf1c5","slug":"monsoon-impact-two-trains-on-the-kalka-shimla-track-to-remain-suspended-until-august-5-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून का असर: कालका-शिमला ट्रैक पर 5 अगस्त तक दो ट्रेनें रहेंगी बंद, रेलवे बोर्ड ने लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून का असर: कालका-शिमला ट्रैक पर 5 अगस्त तक दो ट्रेनें रहेंगी बंद, रेलवे बोर्ड ने लिया फैसला
Sat, 25 Jul 2026 12:33 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:33 PM IST
सार
लगातार हो रही बारिश और कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन के बढ़ते खतरे के बीच रेलवे ने एहतियात के तौर पर दो ट्रेनों का संचालन 5 अगस्त तक अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
कालका-शिमला ट्रेन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन के बढ़ते खतरे के बीच रेलवे ने एहतियात के तौर पर दो ट्रेनों का संचालन 5 अगस्त तक अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही इस अवधि में यात्रियों की संख्या में आई कमी को भी फैसला लेने का एक प्रमुख कारण माना गया है। रेलवे बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के तहत कालका से शिमला के बीच चलने वाली 52451 शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस और वापसी में 52452 शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस का संचालन 5 अगस्त तक नहीं होगा।
विज्ञापन
इसके अलावा 52459 कालका-शिमला एक्सप्रेस तथा वापसी में 52460 शिमला-कालका एक्सप्रेस को भी इसी अवधि तक रद्द कर दिया गया है। बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण कालका-शिमला रेलमार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। हालांकि, इसके अलावा अन्य चार ट्रेनों का संचालन कालका शिमला रेलवे ट्रैक पर नियमित तौर पर होता रहेगा।
विज्ञापन