फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Monsoon caused a loss of Rs 53 crore to the Public Works Department.

Shimla News: मानसून ने लोक निर्माण विभाग को लगाई 53 करोड़ की चपत

Tue, 01 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Monsoon caused a loss of Rs 53 crore to the Public Works Department.
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में इस बार मानसून काल के दौरान हुई भारी बारिश ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को भारी वित्तीय चोट पहुंचाई है। जिले में लगातार भूस्खलन और सड़कों के धंसने के कारण लोक निर्माण विभाग को अब तक 53 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हो चुका है। बंद पड़ी सड़कों को दोबारा सुचारू करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर बहाली का कार्य चलाया जा रहा है। मलबे और भारी चट्टानों को हटाने के लिए संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी और पोकलैंड मशीनें तैनात की गई हैं। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि इस मानसून विभाग को 53 करोड़ का नुकसान अभी तक हो चुका है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed