फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   monsoon arrived at himachal, heavy rainfall

हिमाचल में राहत लेकर आया मानसून

Tue, 01 Jul 2014 03:11 PM IST
Updated Tue, 01 Jul 2014 03:11 PM IST
विज्ञापन
monsoon arrived at himachal, heavy rainfall

हिमाचल प्रदेश में आज से मानसून की धमाकेदार एंट्री हो रही है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि मंगलवार को हिमाचल में मानसून दस्तक देगा। इससे पहले प्री-मानसून के बादल बरस रहे थे। यहां सुबह से ही भारी बारिश हो रही है और इस तरह मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है।

विज्ञापन


इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के विभिन्न भागों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। हालांकि, इससे पहले मौसम विभाग का पूर्वानुमान था कि 6 या 7 जुलाई तक मानसून प्रदेश में पहुंच सकता है। लेकिन मानसून की रफ्तार तेज निकली।
विज्ञापन

अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी

monsoon arrived at himachal, heavy rainfall

मानसून के चलते अगले दो दिनों में राजधानी शिमला समेत सोलन, सिरमौर, कांगड़ा, ऊना और मंडी जिलों में 36.5 से 64.4 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।

इस पूर्वानुमान को देखते हुए राजस्व विभाग ने सभी जिलाधीशों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। बाढ़ संभावित क्षेत्रों का जायजा लेने को कहा गया है।

सोमवार को भी शिमला समेत प्रदेश के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। छह जुलाई तक प्रदेश में मौसम खराब रहेगा।

इस बार 15 फीसदी कम रहेगा मानसून

monsoon arrived at himachal, heavy rainfall

अमूमन हिमाचल में 26 जून के आसपास मानसून प्रवेश करता है, लेकिन इस बार 1 जुलाई को मानसून की पहली बरसात होगी। जून माह में इस साल सामान्य से 45 मिलीमीटर कम बारिश हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि हिमाचल में 1 जुलाई को मानसून आएगा। इस बार मानसून के दौरान 15 फीसदी तक कम बारिश का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed