फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   monsoon and Weather update of himachal pradesh today, heavy rainfall Orange and yellow alert of for four days in the state

Himachal Weather Update: हिमाचल में 29 जून को दस्तक देगा मानसून, चार दिनों तक भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट

Sat, 02 Jul 2022 08:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Jul 2022 08:35 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि प्रदेश में 24 घंटों के भीतर मानसून के प्रवेश करने की प्रबल संभावना है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मानसून के सामान्य रहने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन
monsoon and Weather update of himachal pradesh today, heavy rainfall Orange and yellow alert of  for four days in the state
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को झमाझम बारिश के साथ दक्षिण पश्चिम मानसून पहुंचेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि प्रदेश में 24 घंटों के भीतर मानसून के प्रवेश करने की प्रबल संभावना है।  उन्होंने कहा कि इस वर्ष मानसून के सामान्य रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में लगातार चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बुधवार और गुरुवार को भारी बारिश और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। मंगलवार को शिमला, मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर जिला के कई क्षेत्रों में बादल बरसे। 2 जुलाई तक प्रदेश में भारी बारिश और अंधड़ की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन


उधर, चंबा-किलाड़ मार्ग पर साच दर्रे के पास बोलेरो गाड़ी पर चट्टानें गिरने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों को तीसा अस्पताल में उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया है। सोमवार रात को भी प्रदेश में कई इलाकों में बारिश हुई। राजधानी शिमला में मंगलवार सुबह बारिश हुई। हालांकि दिन भर बादल छाए रहे। दोपहर के समय कुछ देर के लिए हल्की धूप भी खिली। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 में 13 जून को मानसून हिमाचल पहुंचा था। सामान्य से 13 दिन पहले दक्षिण पश्चिम मानसून ने हिमाचल में दस्तक दी थी। 10 फीसदी कम बारिश के साथ हिमाचल प्रदेश से आठ अक्तूबर 2021 को मानसून विदा हुआ था। बीते वर्ष सामान्य से 14 दिन बाद मानसून की विदाई हुई थी। 
विज्ञापन


28 जून तक किस जिले में कितनी बारिश
इस वर्ष 1 से 28 जून तक प्रदेश में 46.4 मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि इस अवधि में 90 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। 28 जून तक चंबा जिले में सामान्य से 37 फीसदी, लाहौल-स्पीति 70, कांगड़ा 51, कुल्लू 28, मंडी 52, हमीरपुर 2, ऊना 42, बिलासपुर 47, शिमला 39, सोलन 41 और सिरमौर में 68 फीसदी तक कम बारिश दर्ज हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह
मौसम विभाग के अनुसार भारी बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की संभावना है। ऐसे में पर्यटक व स्थानीय लोग संबंधित विभागों की ओर से जारी एडवाइजरी और दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन को पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने की सलाह दी गई है।  बरसात के मौसम में अचानक बाढ़ आने व भूस्खलन का खतरा बना रहता है। पर्यटकों को नदियों, नालों और खड्डों की ओर रुख नहीं करने को कहा गया है। पर्यटकों को प्रशासन की ओर से समय-समय पर जारी एडवाइजरी का पालन करने को कहा गया है।  प्रशासन की सलाह व मौसम की अनुकूल स्थिति के अनुसार ही अपनी यात्रा प्लान करें। अनावश्यक यात्रा करने से बचें। फोटो और सेल्फी लेने के लिए जान जोखिम में डालकर नदी-नालों में न जाएं। कुल्लू जिले में प्रशासन ने नियमों की अवहेलना करने वालों पर जुर्माना लगाने का भी प्रावधान किया है। आपदा की स्थिति में मदद के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबरों के अलावा टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है। 


तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र           अधिकतम    न्यूनतम
ऊना          36.8          27.0
बिलासपुर    33.0         25.0
हमीरपुर      32.4        23.0
सोलन        32.0         22.0
चंबा          31.9         24.3
कांगड़ा      31.7         21.7
नाहन         30.0         24.1        
धर्मशाला    28.0        21.2
केलांग        27.3       13.4
कल्पा       27.4         15.3    
शिमला      25.3       18.7
 

सांगला-छितकुल मार्ग 10 घंटे के बाद वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल

वहीं, सांगला-छितकुल मार्ग दस घंटे के बाद वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल है। इससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। भारी बारिश के चलते मार्ग पर शुक्रवार देर रात मस्तरंग नाले में जलस्तर बढ़ गया, जिससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग की 150 मीटर सड़क को भी क्षति पहुंची है। यातायात ठप होने से छितकुल के ग्रामीणों का जिला मुख्यालय रिकांगपिओ और शिमला से संपर्क कट गया था।

इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया। छितकुल पंचायत के प्रधान छितकुल सुभाष नेगी, उपप्रधान राजेश नेगी और धर्मेंद्र नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि मार्ग बंद होने से लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोनिवि एसडीओ सांगला राकेश नेगी ने कहा कि सुबह 11:00 बजे मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया गया। इसके बाद दिनभर वाहनों की आवाजाही सुचारु रुप से चलती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed