फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   monkey point kasauli and sanjivani booti brought by hanuman ji

मान्यता: संजीवनी बूटी ले जाते यहां पड़ा था हनुमान का पैर

Sat, 21 Dec 2019 02:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर ललित कश्यप, अमर उजाला, सोलन
ललित कश्यप, अमर उजाला, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 21 Dec 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
monkey point kasauli and sanjivani booti brought by hanuman ji
- फोटो : अमर उजाला

सोलन के कसौली का मंकी प्वाइंट पवन पुत्र हनुमान को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि जब लंका में राम और रावण में युद्ध के दौरान मेघनाद के शक्ति बाण से लक्ष्मण मूर्छित हुए थे तो हनुमान को संजीवनी बूटी लाने के लिए हिमालय भेजा गया। संजीवनी बूटी के बजाय हनुमान पूरा हिमालय पर्वत ही उठा लाए थे।

विज्ञापन


हिमालय पर्वत लाते समय उनका दायां पांव कसौली की इस ऊंची पहाड़ी पर टिका था, जिस कारण इस भूखंड की आकृति विशाल दायें पांव की तरह है। इस स्थान पर अब संजीवनी हनुमान मंदिर है। हनुमान ने इसके बाद अपना एक पैर शिमला के जाखू में रखा था जहां प्रसिद्ध मंदिर है। मंदिर की पहाड़ी में वानरों की टोलियां अठखेलियां करती रहती हैं। पहाड़ी पर बने मंदिर में खुद को कुदरत की गोद में बैठा हुआ महसूस किया जा सकता है।

विज्ञापन
Trending Videos

यहां से एक ओर शिमला, चायल, श्रीनयना देवी, कांगड़ा की धौलाधार चोटी नजर आती है तो दूसरी ओर चंडीगढ़, पंचकूला व मैदानी राज्यों के दृश्य मन मोह लेते हैं। मंकी प्वाइंट में देश-विदेश के पर्यटक साल भर आते हैं।

मंदिर में हनुमान की एक मूर्ति है जिसमें संजीवनी पर्वत को उठाए और अपने बायें हाथ में एक गदा लिए हुए दिखाया है। मंदिर में एक शिवलिंग भी है। मंदिर वायु सेना क्षेत्र में है। इसका प्रबंधन और संचालन सेना ही करती है। यहां फोटो पहचान पत्र के बिना प्रवेश वर्जित है। मोबाइल फोन और कैमरे नहीं ले जा सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed