फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Modi swearing-in: anurag thakur will be minister in pm narendra modi govt

अनुराग ठाकुर बने मोदी सरकार में मंत्री, लगातार चौथी बार चुनाव जीतने पर मिला इनाम

Thu, 30 May 2019 09:46 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 May 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
Modi swearing-in: anurag thakur will be minister in pm narendra modi govt
मंत्री पद की शपथ लेते अनुराग ठाकुर - फोटो : साेशल मीडिया

हमीरपुर के भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर मोदी सरकार में मंत्री बने हैं। उन्होंने गुरुवार को नई दिल्ली में हुए समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ली। पिछली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में हिमाचल से जेपी नड्डा केंद्रीय मंत्री थे और इस बार अनुराग ठाकुर को राज्य मंत्री बनाया गया है।

विज्ञापन


इस तरह से मोदी मंत्रिमंडल में हिमाचल का चेहरा और स्थान दोनों बेशक बदले हों, मगर हिमाचल को फिर तरजीह मिली है। गुरुवार को अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली में रात पौने नौ बजे राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।
विज्ञापन


बिलासपुर रैली में अनुराग को बड़ा नेता बनाने का संकेत अमित शाह ने भी दे दिया था। इससे यह तय माना जा रहा था कि अनुराग ठाकुर को मंत्री बनाया जाएगा।

अनुराग के नाम ये उपलब्धियां

Modi swearing-in: anurag thakur will be minister in pm narendra modi govt
फाइल फोटो

सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अनुराग ठाकुर को फोन कर पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने को कहा। उन्हें शपथ समारोह के लिए तैयार रहने को भी कहा गया।

यह मालूम रहे कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के पुत्र अनुराग ठाकुर पिछली मोदी सरकार में लोकसभा में मुख्य सचेतक बनाए गए थे। उन्होंने लगातार चौथी बार लोकसभा का चुनाव जीता है।

अनुराग भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बीसीसीआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद का भी अवार्ड मिल चुका है। वह क्रिकेट के रास्ते राजनीति में आगे बढ़े। अनुराग वर्तमान में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। 

Modi swearing-in: anurag thakur will be minister in pm narendra modi govt

पिता प्रेम कुमार धूमल के मुख्यमंत्री बनने पर खाली हुई सीट के उपचुनाव में अनुराग ने पहली बार जीत दर्ज की थी। दरअसल, हमीरपुर सीट से भाजपा के टिकट पर जीत की हैट्रिक लगाने वाले पूर्व सांसद सुरेश चंदेल को ऑपरेशन दुर्योधन में अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी।

उनके इस्तीफे के बाद वर्ष 2007 में उपचुनाव हुआ, जिसमें धूमल ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की, लेकिन वर्ष 2008 में विधानसभा चुनाव के बाद धूमल दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और लोकसभा की कुर्सी छोड़नी पड़ी।
 

विज्ञापन

16वीं लोकसभा में चीफ व्हिप रहे हैं अनुराग

Modi swearing-in: anurag thakur will be minister in pm narendra modi govt

वर्ष 2008 में हुए उपचुनाव में अनुराग ठाकुर पहली बार जीते। इसके बाद 2009, 2014 और अब वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में अनुराग ने चौथी बार जीत हासिल की।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और शीला धूमल के घर समीरपुर जिला हमीरपुर में 24 अक्तूबर, 1974 को जन्मे अनुराग ठाकुर वर्तमान में 17वीं लोकसभा में सांसद निर्वाचित हुए हैं।

इससे पूर्व वह 16वीं लोकसभा में चीफ व्हिप रह चुके हैं। अनुराग ठाकुर की स्कूल और कॉलेज स्तर की शिक्षा जालंधर (पंजाब) के डोभा स्थित डीएवी स्कूल और कॉलेज में हुई है।

अनुराग के प्रतिनिधित्व से हिमाचल को होगा लाभ : जयराम ठाकुर

Modi swearing-in: anurag thakur will be minister in pm narendra modi govt

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने पर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लगातार चार बार चुने गए सांसद अनुराग ठाकुर को बधाई दी। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह प्रदेश के लिए अत्यन्त गौरव की बात है कि प्रदेश के एक युवा नेता को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि केंद्र सरकार में उनके प्रतिनिधित्व से प्रदेश लाभान्वित होगा। उन्होंने अनुराग ठाकुर के केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में एक शानदार और सफल कार्यकाल की कामना की।

विक्रमादित्य ने अनुराग ठाकुर को दी बधाई

Modi swearing-in: anurag thakur will be minister in pm narendra modi govt

 हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर को केंद्र सरकार में मंत्री बनने पर शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने बधाई दी है। फेसबुक पोस्ट में विक्रमादित्य सिंह ने लिखा है कि भले ही हमारी विचारधारा अलग-अलग है लेकिन हिमाचल होने के नाते हम सभी एक हैं। 

शपथ में बॉलीवुड स्टार कंगना भी रही मौजूद
शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत भी मौजूद रहीं। हिमाचल के मंडी की निवासी कंगना की राजनीति में आने की काफी चर्चा रही है। सोशल मीडिया पर भी कंगना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ वाले पोस्ट अपलोड करती रही हैं।

हमीरपुर में समर्थकों ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी

Modi swearing-in: anurag thakur will be minister in pm narendra modi govt

पिछले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे प्रेम कुमार धूमल के विधानसभा चुनाव हारने के बाद से निराश समर्थकाें में अनुराग की मोदी सरकार में ताजपोशी ने नई जान फूंक दी है। लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के अनुराग को बड़ा नेता बनाने के एलान के बाद से ही समर्थकाें में उत्साह था।

मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में चुनावी जीत का चौका लगाने वाले अनुराग के शपथ लेते ही पूरे संसदीय क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed