फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Model buildings will be constructed in Himachal, taking lessons from the disaster, the government is making st

Himachal: हिमाचल में होगा आदर्श भवनों का निर्माण, आपदा से सबक लेते हुए सरकार नियम कर रही सख्त

Tue, 29 Aug 2023 10:59 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Aug 2023 10:59 AM IST
सार

अवैध निर्माण को रोकने के लिए जहां जिला स्तर पर टास्क फोर्स गठित होंगी, वहीं नक्शे के अनुरूप भवनों का निर्माण न होने पर ठेकेदार, वास्तुकार और इंजीनियर पर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
Model buildings will be constructed in Himachal, taking lessons from the disaster, the government is making st
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में आदर्श भवनों का निर्माण किया जाएगा। सरकारी स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू हो गई है। नियमों के तहत भवनों का निर्माण होगा। अवैध निर्माण को रोकने के लिए जहां जिला स्तर पर टास्क फोर्स गठित होंगी, वहीं नक्शे के अनुरूप भवनों का निर्माण न होने पर ठेकेदार, वास्तुकार और इंजीनियर पर कार्रवाई होगी। भवन निर्माण को लेकर इन सबकी जिम्मेवारी तय की जाएगी। इस बार हिमाचल प्रदेश में मानसून ने तबाही मचाई है। बाढ़ और बादल फटने की घटनाएं हो रही हैं। प्राकृतिक आपदा के चलते मकान ध्वस्त हो रहे हैं।

विज्ञापन


अब तक प्रदेश में 2466 कच्चे और पक्के मकान ढह गए हैं, जबकि 10648 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इससे सबक लेते हुए प्रदेश सरकार भवनों के नियमों को सख्त करने जा रही है। छतों का पानी खुले में छोड़ने पर जुर्माना लगेगा। प्रदेश सरकार ने अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जिन भवन मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं उनकी मूलभूत सुविधाएं भी छीनी जा सकती हैं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि प्रदेश में आदर्श भवनों का निर्माण होगा। इसके नियम तय होंगे। उन्होंने लोगों से नक्शे के अनुरूप भवनों का निर्माण करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed