फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mock drill at shimla railway station

शिमला रेलवे स्टेशन के पास फटा मोबाइल बम!

Wed, 26 Mar 2014 05:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 26 Mar 2014 05:52 PM IST
विज्ञापन
Mock drill at shimla railway station

शिमला रेलवे स्टेशन के पास बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जोरदार धमाका हुआ। इससे लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे नागरिक सुरक्षा संगठन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

विज्ञापन


विस्फोट के कारण जगह जगह लगी आग को बुझाकर दर्जनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। चौकिंए मत, दरअसल यह उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान मॉकड्रिल का नजारा था।
विज्ञापन


इस दौरान महिला फायर पार्टी ने आग बुझाने में अहम भूमिका निभाई। विभिन्न उपकरणों, रेत और पानी से आग बुझाई गई। तीन मंजिला इमारत से चेयरनॉट पद्धति के जरिये एक महिला और पुरुष को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर एसपी शिमला अभिषेक दुल्लर ने आपदा के दौरान बचाव के तरीके बताए। वरिष्ठ नागरिक सुरक्षा अधिकारी जोधपुर बीएल मीणा ने भी लोगों को जागरूक किया।

प्रशिक्षण शिविर में करीब 130 रेल कर्मियों ने मंडल नागरिक सुरक्षा निरीक्षक कैलाश दान चारण की अगुवाई में मॉकड्रिल में हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान स्वामी साक्षी नारायण ने कर्मियों को योग की बारीकियों से भी अवगत करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed