{"_id":"5ece61628ebc3e85b54f8172","slug":"mobile-phone-explodes-injuring-eight-year-old-karsog-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"करसोग में फोन की बैटरी फटने से बच्चे की आंखें झुलसीं, आईजीएमसी में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करसोग में फोन की बैटरी फटने से बच्चे की आंखें झुलसीं, आईजीएमसी में भर्ती
Wed, 27 May 2020 06:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, करसोग(मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, करसोग(मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 27 May 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उपमंडल के पांगणा गांव में मोबाइल की बैटरी फटने से आठ वर्षीय बच्चे की आंखें झुलस गईं। घटना के वक्त बालक मोबाइल चला रहा था। घायलावस्था में बालक को स्थानीय चिकित्सा केंद्र लाया गया, जहां से उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम यमन कुमार पुत्र जियालाल अपने घर पर मोबाइल फोन चला रहा था। ऐसे में अचानक मोबाइल फोन की बैटरी फट गई और इस हादसे में बच्चे की आंखें बुरी तरह झुलस गईं।
विज्ञापन
बच्चेे को मंगलवार देर रात शिमला पहुंचाया गया। यमन के पिता जियालाल ने बताया कि उनका बेटा जब मोबाइल में कुछ देख रहा था, तभी मोबाइल की बैटरी फट गई और उससे निकला एसिड बच्चे की आंखों में गिरने से आंखें बुरी तरह झुलस गईं। डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन