फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MMU and Three Private Ayurvedic medical colleges under investigation

Himachal News: एमएमयू समेत 3 निजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों पर जांच की आंच

Fri, 29 Sep 2023 11:18 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 29 Sep 2023 11:18 AM IST
सार

विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान एमएमयू और कॉलेज की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे। इसी कड़ी में शिक्षा मंत्री ने जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
MMU and Three Private Ayurvedic medical colleges under investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय (एमएमयू) समेत तीन निजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों के कामकाज पर सरकार ने जांच बैठा दी है। निजी मेडिकल कॉलेजों की फीस में एकरूपता लाने को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिक्षा सचिव राकेश कंवर की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की है। स्टेट कोटे की सीटें कम करने और मैनेजमेंट कोटे में अधिक फीस लेने के आरोपों की जांच करवाई जा रही है।

विज्ञापन


विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान एमएमयू और कॉलेज की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे। इसी कड़ी में शिक्षा मंत्री ने जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा मंत्री ने बताया कि मेडिकल कॉलेजों के फीस ढांचे को शिक्षा विभाग मंजूरी देता है। सोलन जिले में स्थित मेडिकल कॉलेज में कई अनियमितताएं हो रही हैं। स्टेट कोटे की 50 फीसदी सीटों में गिरावट आई है। फीस में भी काफी अंतर है।
विज्ञापन


पांच वर्ष के मेडिकल कोर्स की फीस करीब 50.82 लाख रुपये है। मैनेजमेंट कोटे में दोगुनी करीब 95.83 लाख रुपये फीस बनती है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि ट्यूशन फीस, बिल्डिंग फंड और हाॅस्टल फीस की भी जांच की जाएगी। स्टेट कोटे की सीटों में कमी क्यों हुई है, इसका भी पता लगाया जाएगा। अब दोबारा से क्या इन सीटों को बढ़ाने के लिए संशोधन किया जा सकता है या नहीं, इसका पता भी जांच कमेटी लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों से वसूल की गई अधिक फीस वापस करने के प्रावधान भी तलाशे जाएंगे। विश्वविद्यालयों, मेडिकल कॉलेजों का होगा जियोलॉजिकल सर्वेशिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश में स्थित सभी विश्वविद्यालयों और मेडिकल कॉलेजों का जियोलॉजिकल सर्वे भी करवाया जाएगा। इसके लिए साइट विजिट किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed