{"_id":"65212257fd36d67b520ebe43","slug":"mla-inder-dutt-lakhanpal-inaugurate-swasthya-mela-in-civil-hospital-barsar-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: विधायक बोले- बड़सर में बनेगा 100 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: विधायक बोले- बड़सर में बनेगा 100 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल
Sat, 07 Oct 2023 02:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़सर (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़सर (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 07 Oct 2023 02:48 PM IST
विज्ञापन
लाभार्थी कन्याओं को एफडी के दस्तावेज देते विधायक इंद्र दत्त लखनपाल।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने शनिवार को नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित इस मेले में करीब 300 लोगों का चेकअप किया गया तथा उनके विभिन्न टेस्ट भी किए गए। इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में मॉडल अस्पताल खोलने जा रही है और बड़सर में भी 100 बिस्तर की क्षमता वाले अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए सभी औपचारिकताएं प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिक अस्पतालों में भी सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्तियां कर रही है और बड़सर अस्पताल में भी अगले माह तक विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात कर दिए जाएंगे। इससे क्षेत्रवासियों को घर के पास ही बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विधायक ने बताया कि नागरिक अस्पताल के स्तर तक विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्तियों और अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों के प्रावधान से आने वाले समय में प्रदेश के अस्पतालों में बहुत बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बड़सर विधानसभा क्षेत्र के अन्य इलाकों में भी मेडिकल कैंप की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को घरद्वार पर ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विधायक ने पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी वर्करों की ओर से लगाई गई पारंपरिक एवं पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया तथा इन वर्करों और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने बेटी है अनमोल योजना की 9 लाभार्थी कन्याओं को कुल 1.80 लाख रुपये की एफडी के दस्तावेज भी वितरित किए।