फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MLA Anil Sharma did arguments with CM jairam in review meeting

बैठक में सीएम जयराम से उलझे अनिल, बोले- मेरी खिंचाई करने से पहले अफसरों की खिंचाई करो साहब

Thu, 02 Jul 2020 09:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Jul 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
MLA Anil Sharma did arguments with CM jairam in review meeting
सीएम जयराम ने समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के मंडी जिले में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अफसरशाही की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सदर के भाजपा विधायक अनिल शर्मा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से ही उलझ गए। बीच बैठक में बोलने की मंजूरी मांगते हुए अनिल कहने लगे कि बैठक में रखे करोड़ों के विकास के आंकड़े सिर्फ पेपरवर्क है। जमीनी हकीकत में कुछ नहीं हो रहा। यहां जीरो बजट वाली योजनाओं को भी वर्क इन प्रोग्रेस बताया जा रहा है। विभिन्न विभागों के अफसर सीएम और प्रदेश सरकार को भी अंधेरे में रख रहे हैं। 

विज्ञापन


सीएम जयराम ठाकुर ने अनिल शर्मा पर तंज कसते हुए कहा कि स्थानीय प्रतिनिधि होने के नाते उनका भी यह फर्ज बनता है कि वह अपने क्षेत्र के विकास कार्यों की तरफ ध्यान दें और जहां कोई अड़चनें आ रही हैं उन्हें दूर करने में विभाग की मदद करें। करीब पांच मिनट तक तनातनी के बीच अनिल शर्मा ने यह तक कह डाला कि मेरी खिंचाई करने से पहले अफसरों की खिंचाई करो साहब। बाद में सीएम ने अलग विषय की चर्चा शुरू की, जिसके बाद माहौल शांत हो सका।

विज्ञापन

पार्किंग का क्यों शुरू नहीं हुआ काम

सकोड़ी पुल के पास बनने वाली पार्किंग का मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया कि इसका निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। इस पर लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारी ने जवाब दिया कि विकास कार्यों को लेकर पूरी गंभीरता से काम किया जा रहा है। पार्किंग वाले स्थान की मंजूरी आने में देरी हुई लेकिन पिछले कल ही हरी झंडी मिली है। अब कार्य शुरू कर दिया गया है। 

बेटे के कांग्रेस में जाने के बाद छोड़ा था मंत्रिपद
अनिल शर्मा इसी सरकार में पहले मंत्री थे लेकिन लोकसभा चुनावों के दौरान उनके बेटे आश्रय शर्मा ने कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ा और अनिल शर्मा को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। मौजूदा समय में अनिल शर्मा भाजपा के विधायक जरूर हैं, लेकिन सिर्फ कहने मात्र के लिए। पार्टी ने उनसे अपना नाता पूरी तरह से तोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed