फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Misuse of government money in Dharampur, investigation should be conducted: Saklani

धर्मपुर में सरकारी धन का दुरुप्रयोग, करवाई जाए जांच : सकलानी

Sat, 08 Mar 2025 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Misuse of government money in Dharampur, investigation should be conducted: Saklani
धर्मपुर (मंडी)। ग्राम पंचायत समौड़ के प्रधान प्रताप सकलानी ने आरोप लगाया कि जल शक्ति विभाग धर्मपुर भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। विभाग की ओर से खड्डों का तटीकरण करवाया जा रहा है। इसमें विभाग और ठेकेदारों की ओर से सरेआम सरकारी धन का मनमाने ढंग से दुरुपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रताप सकलानी ने कहा कि खड्डों के तटीकरण के लिए केंद्र सरकार के बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की ओर से 145 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई थी। इसमें ठोठु खड्ड, सक्रैण, मलहोड, समौड़ और जोल खड्डों का तट्टीकरण होना है। यहां क्रेटवाल लगाए जाने हैं लेकिन विभाग की ओर से राजनीतिक संरक्षण में मनमाने ढंग से इस धन का दुरुपयोग अन्य स्थानों पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

कहा कि विभागीय पत्रों के अनुसार समौड़ और मलहोड खड्ड के लिए 22 करोड़ रुपये का टेंडर एमएस एचएस इंजीनियर एसोसिएट कंपनी को आवटिंत हुआ है। उन्होंने विभाग पर आरोप लगाया कि आज दिन तक समौड़ खड्ड पर एक रुपये का कार्य नहीं हुआ है। इसकी जांच करवाई जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो उन्हें मजबूरन उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री, जल शक्ति मंत्री से आग्रह किया कि इन कार्यों की जांच कर मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कार्य नियमों के अनुसार हो रहे हैं, बाकी रिकाॅर्ड देखकर बताया जा सकता है।
-योगश कुमार, अधिशासीअभियंता, जल शक्ति विभाग धर्मपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed