{"_id":"63736327d634f540e6097156","slug":"missing-us-citizen-s-dead-body-found-a-week-later-in-dharamshala-hp","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: पेड़ के नीचे औंधे मुंह गिरा मिला लापता अमरीकी नागरिक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: पेड़ के नीचे औंधे मुंह गिरा मिला लापता अमरीकी नागरिक का शव
Tue, 15 Nov 2022 07:09 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 15 Nov 2022 07:09 PM IST
सार
मैक्समिलियन लोरेंज 7 नवंबर को मैक्लोडगंज के नड्डी गांव के पास गुणा माता की ओर ट्रैकिंग पर निकला था। इस दौरान वह अपने एक दोस्त के साथ व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क में था, लेकिन उसने 8 नवंबर को सूचना दी कि वह रास्ता भटक गया है।
विज्ञापन
मैक्समिलियन लोरेंज(फाइल)
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रैकिंग के दौरान एक सप्ताह पहले लापता हुए अमेरिकी नागरिक का शव मंगलवार को बरामद किया गया। शव एक पेड़ के नीचे औंधे मुंह गिरा मिला। मैक्समिलियन लोरेंज 7 नवंबर को मैक्लोडगंज के नड्डी गांव के पास गुणा माता की ओर ट्रैकिंग पर निकला था। इस दौरान वह अपने एक दोस्त के साथ व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क में था, लेकिन उसने 8 नवंबर को सूचना दी कि वह रास्ता भटक गया है। इसके बाद जिला प्रशासन ने लोरेंज को ढूंढने के लिए टीमें गठित कीं।
विज्ञापन
माउंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट मैक्लोडगंज की प्रभारी अनुजा अवस्थी के निर्देशों पर मनोज कुमार, श्याम लाल के साथ एक स्थानीय गाइड के अलावा स्नाइपर डॉग और ड्रोन को टीम में शामिल किया। टीम ने लोरेंज को उसकी अंतिम शेयर लोकेशन से ढूंढना शुरू किया। मंगलवार को अंतिम शेयर लोकेशन से करीब 300 मीटर दूर बल्ला गांव से थोड़ा ऊपर लगते जंगल से शव बरामद हुआ। शव तक एसडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। एडीएम कांगड़ा रोहित राठौर ने बताया कि लोरेंज के परिजन यहां पहुंच चुके हैं। शव बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। गौर रहे कि लोरेंज पिछले करीब 10-12 दिन से नड्डी गांव के एक कैंप में ठहरा हुआ था।
विज्ञापन