फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Miss Himachal Princess 2022 grand finale on 14 October at Gaiety Theatre shimla

Shimla: किसके सिर सजेगा मिस हिमाचल प्रिंसेस का ताज, 14 अक्तूबर को होगा फैसला

Wed, 12 Oct 2022 09:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Oct 2022 09:25 PM IST
सार

शिमला के एतिहासिक गेयटी थियेटर में शुक्रवार दोपहर बाद 3:00 बजे ग्रैंड फिनाले होगा। बुधवार को ग्रैंड फिनाले के लिए चुनी गईं 22 युवतियों को पार्टिसिपेंट नंबर दिए गए और रैंप वॉक की रिहर्सल करवाई गई। 

विज्ञापन
Miss Himachal Princess 2022 grand finale on 14 October at Gaiety Theatre shimla
युवतियों ने रैंप वॉक की रिहर्सल की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिस हिमाचल प्रिंसेस-2022 का ताज किस सुंदरी के सिर सजेगा, इसका फैसला 14 अक्तूबर को होगा। शिमला के एतिहासिक गेयटी थियेटर में शुक्रवार दोपहर बाद 3:00 बजे ग्रैंड फिनाले होगा। बुधवार को ग्रैंड फिनाले के लिए चुनी गईं 22 युवतियों को पार्टिसिपेंट नंबर दिए गए और रैंप वॉक की रिहर्सल करवाई गई। अमर उजाला और गोयल मोटर्स की ओर से करवाए जा रहे मिस हिमाचल प्रिंसेस इवेंट के लिए प्रदेश भर से 22 युवतियों का चयन किया गया है। ग्रूमिंग सेशन के दौरान लैक्मे एकेडमी के विशेषज्ञों ने इन सुंदरियों को ब्यूटी टिप्स दिए हैं।

विज्ञापन


10 से 13 अक्तूबर तक चलने वाले ग्रूमिंग सेशन के दौरान बॉलीवुड के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर सागर कक्कड़ प्रतिभागियों को मॉडलिंग के गुर सिखा रहे हैं। 14 अक्तूबर को गेयटी थियेटर में होने वाले ग्रैंड फिनाले में फेमिना मिस ग्रेंड इंडिया 2016 पंखुरी गिडवानी बतौर मुख्य निर्णायक शिरकत करेंगी। ग्रैंड फिनाले में एनआईएफ डी के फैशन डिजाइनरों की ओर से तैयार किए खास परिधान पहनकर चयनित प्रतिभागी रैंप पर उतरेंगी। पहले राउंड में वेडिंग आउटफिट, दूसरे राउंड में इंडो वेस्टर्न, तीसरे राउंड में वेस्टर्न और फाइनल राउंड गाउन आउटफिट का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed