फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Misinformation against Rahul Gandhi and other leaders in HRTC bus, management orders inquiry

हिमाचल: एचआरटीसी बस में राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार, प्रबंधन ने बैठाई जांच

Fri, 29 Nov 2024 10:03 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 Nov 2024 10:03 AM IST
सार

एचआरटीसी प्रबंधन ने बस के चालक और परिचालक के खिलाफ जांच बैठा दी है। दोनों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। 

विज्ञापन
Misinformation against Rahul Gandhi and other leaders in HRTC bus, management orders inquiry
एचआरटीसी बस (फाइल)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एचआरटीसी बस में राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं के खिलाफ ऑडियो प्रोग्राम चलाकर दुष्प्रचार का मामला सामने आया है। इस मामले की शिकायत एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री कार्यालय को की है। इसके बाद एचआरटीसी प्रबंधन ने बस के चालक और परिचालक के खिलाफ जांच बैठा दी है। दोनों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। पूरे मामले को लेकर एचआरटीसी के कर्मचारियों में गुरुवार को दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। जानकारी के मुताबिक नवबहार निवासी सैमुयल प्रकाश ने लिखित शिकायत की है कि 5 नवंबर को शिमला से संजौली रूट पर चल रही एचआरटीसी बस में एक तेज आवाज में एक ऑडियो प्रोग्राम चल रहा था। आरोप है कि इसमें संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और भारत सरकार समेत कुछ अन्य नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal: प्रदेश हाईकोर्ट ने वरिष्ठता का लाभ नहीं देने पर प्रधान सचिव को लगाई एक लाख काॅस्ट
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने इसकी लिखित शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय से की है। इसके बाद सचिवालय से मामले को निगम प्रबंधन को भेजा गया है। पूरे मामले को लेकर एचआरटीसी शिमला लोकल डिपो ने बस के चालक और परिचालक से तीन दिन के भीतर लिखित में स्पष्टीकरण मांगा। इसमें प्रबंधन ने दोनों से पूछा है कि सार्वजनिक तौर पर सरकारी वाहन में किसी भी राजनेता के विरुद्ध ऐसी वार्ता का ऑडियो चलाना उचित नहीं है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह ऑडियो किसने चलाया। वहीं चालक-परिचालक ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। डिप्टी डिविजनल मैनेजर विनोद शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में चालक और परिचालक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed