Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Miscreants took away jewelery worth lakhs from a house in Sanjauli

Shimla News: संजौली में एक घर से लाखों के गहने उड़ा ले गए शातिर

Fri, 31 May 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Miscreants took away jewelery worth lakhs from a house in Sanjauli
महिला गई थी अस्पताल, लौटी तो रह गई दंग
विज्ञापन

10 लाख के बताए जा रहे हैं चोरी हुए आभूषण
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में शातिर एक महिला के घर में सेंध लगाकर सोने और चांदी के आभूषण चुरा ले गए। चोरी हुए आभूषणों की कीमत 10 लाख के करीब बताई जा रही है। इसमें डायमंड का मंग्लसूत्र, चेन सेट, दो हार, चूड़ियां, टॉप्स और नाक की तिलियां शामिल हैं। पीड़ित महिला की शिकायत पर ढली थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब मामले की तहकीकात के लिए पुलिस संबंधित क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज खंगाली रही है।

पुलिस के मुताबिक शातिर ने संजौली के ढिंगुधार में दिनदहाड़े घर में सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दिया। शिकायतकर्ता संगीता चौहान के मुताबिक घटना के दिन घर पर कोई नहीं था। सुबह 7:30 बजे बच्ची को छोड़ने स्कूल गई थी। इसके बाद पिता का स्वास्थ्य जांचने के लिए अस्पताल चली गईं। शाम साढ़े चार बजे घर पहुंचने पर घटना का पता चला। घर के दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। कमरे में सामान चारों तरफ बिखरा पड़ा था। कप बोर्ड में रखी सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की गई है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जल्द की आरोपी गिरफ्त में होंगे। संवाद
विज्ञापन


चोर गिरोह सक्रिय, घर छोड़ने से पहले दे सूचना
चोरी की बढ़ती वारदातों को रोकने के लिए शिमला पुलिस ने हिदायत दी है कि घर से बाहर जाने से पहले पड़ोसी और स्थानीय पुलिस को सूचित करें। एंटी थैफ्ट अलार्म घर में लगाए। कीमती सामान को बैंक लॉकर में रखे। पुलिस के मुताबिक शातिर ज्यादातर उन सुनसान क्षेत्रों को निशान बनाते है जहां पर सीसीटीवी कैमरे की जद न हो। शातिर पहले क्षेत्र की रेकी करते हैं और बाद में चोरियों की वारदात को अंजाम देते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article