फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Miscreants looted jewelery from women at pistol point, the incident took place under the control of Srinayanad

Himachal: बदमाशों ने खिलौना पिस्तौल दिखा दो महिलाओं से लूटे गहने, किरतपुर साहिब में दबोचे

Thu, 25 Apr 2024 06:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Apr 2024 06:43 PM IST
सार

बिलासपुर जिले में श्री नयनादेवी जी के दबट गांव में बदमाशों ने खिलौना पिस्तौल दिखाकर दो महिलाओं से गहने लूट लिए। 

विज्ञापन
Miscreants looted jewelery from women at pistol point, the incident took place under the control of Srinayanad
अपराध(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में श्री नयनादेवी जी के दबट गांव में बदमाशों ने खिलौना पिस्तौल दिखाकर दो महिलाओं से गहने लूट लिए। कोट कहलूर पुलिस ने पंजाब पुलिस के सहयोग से इनको वारदात के डेढ़ घंटे बाद किरतपुर साहिब में गिरफ्तार कर लिया है। पांच आरोपियों में नाबालिग और एक महिला शामिल है। गांव दबट में बुधवार शाम को दो महिलाएं सड़क किनारे बैठी थीं। एक कार उनके पास रुकी। कार से तीन युवक उतरे। उन्होंने महिलाओं से गुरु का लाहौर के लिए जाने का रास्ता पूछा। जैसे ही वे रास्ता बताने लगीं तो एक युवक ने पिस्तौल निकालकर एक महिला के गले पर लगा दी।

विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने महिलाओं के कानों से सोने के बालियां और टॉप्स उतार लिए। वारदात के समय लड़की और एक लड़का कार में ही बैठे रहे। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी गुरु का लाहौर की तरफ भाग गए। महिलाओं ने किसी तरह सूचना कोट कहलूर पुलिस को दी। पुलिसकर्मियों ने घटेवाल में दबट मार्ग को पत्थरों से बंद कर दिया। थोड़ी देर बाद वहां एक कार पहुंची। जैसे ही पुलिस पार्टी जांच करने के लिए आगे बढ़ी तो चालक ने एकदम से कार की रफ्तार बढ़ाई और पुलिस कर्मियों को कुचलने का प्रयास करते हुए मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अन्य स्थानों पर भी नाकेबंदी की थी। कार पंजाब सीमा पर सैहला घोड़ा में लगे नाके पर पहुंची। वहां पर थाना प्रभारी बलबीर सिंह पुलिस टीम के साथ तैनात थे। उन्होंने कार को रोकने का प्रयास किया तो चालक वहां भी नाके को तोड़कर भाग गया। पंजाब पुलिस को सूचना देकर कार का पीछा शुरू किया गया। कार चालक ने पंजाब के श्रीआनंदपुर साहिब में लगे नाके को भी तोड़ दिया, लेकिन किरतपुर साहिब में वहां की स्थानीय पुलिस की सहायता से आरोपियों को पकड़ लिया गया।

विज्ञापन

आरोपियों की पहचान गौरव गिर निवासी गांव छाना डाकघर देवीगड़ तहसील धुंधन संदा जिला पटियाला पंजाब, अजय कुमार निवासी गांव सासा जिला पटियाला पंजाब, टिंकू शर्मा निवासी गांव भुनरहेरी जिला पटियाला पंजाब और जसप्रीत कौर निवासी निवासी फेज-2 अर्बन स्टेट पटियाला पंजाब के रूप में हुई है। इन आरोपियों के साथ 15 साल का एक किशोर भी था। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर विवेक चहल ने बताया कि आरोपियों से लूटे हुए सोने के आभूषणों को बरामद कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त की गई पिस्तौल को भी बरामद कर लिया गया है, जो सिगरेट जलाने का लाइटर पाई गई है। हत्या का प्रयास और लूट करने के आरोप में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed