फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Miscreants elements sets five two wheelers and a community center on fire in hamirpur

हमीरपुर: शरारती तत्वों ने फूंके पांच दोपहिया वाहन और सामुदायिक भवन

Mon, 10 May 2021 05:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, गलोड़ (नादौन)
अमर उजाला नेटवर्क, गलोड़ (नादौन) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 May 2021 05:47 PM IST
सार

स्लेटपोश जंजघर में बिजली कनेक्शन नहीं था, लिहाजा शार्ट सर्किट की आशंका नहीं है। रात करीब 12:00 बजे जब आग भड़की तो पड़ोस में रहने वाले परिवार ने शोर मचाया। ग्रामीण एकत्रित हो गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
Miscreants elements sets five two wheelers and a community center on fire in hamirpur
शरारती तत्वों ने फूंके पांच दोपहिया वाहन और जंजघर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत गलोड़ खास के गांव रोपरू में शरारती तत्वों ने आग लगाकर एक जंजघर(सामुदायिक भवन), तीन बाइकों, एक स्कूटर और स्कूटी को जलाकर राख कर दिया है। एक बाइक को डंगे से नीचे गिराकर नुकसान पहुंचाया गया है। घटना रविवार रात की है।स्लेटपोश जंजघर में बिजली कनेक्शन नहीं था, लिहाजा शार्ट सर्किट की आशंका नहीं है। रात करीब 12:00 बजे जब आग भड़की तो पड़ोस में रहने वाले परिवार ने शोर मचाया। ग्रामीण एकत्रित हो गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक पांच दोपहिया वाहन और जंजघर जलकर राख हो चुके थे।

विज्ञापन


अनीश कुमार, राजकुमार, शुभम कुमार, रणजीत कुमार और राजेंद्र नाथ के दोपहिया वाहन इस आग की भेंट चढ़ गए हैं जबकि मनोज कुमार की बाइक को डंगे से नीचे गिरा दिया गया था। हलका पटवारी मंजीत कुमार ने मौके पर नुकसान का आकलन किया है। पंचायत प्रधान संजीव शर्मा ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया है। उनका कहना है कि प्रथम दृष्टि में यह काम शरारती तत्वों का ही है। पुलिस चौकी प्रभारी गलोड़ राजेंद्र कुमार ने घटना स्थल का दौरा कर ग्रामीणों के बयान कलमबद्ध किए हैं। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed