फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Miscreants attack on shopkeeper in Hamirpur Bazar police Lodges FIR

Hamirpur News: दुकानदार पर जानलेवा हमला, आरोपी हुए फरार, केस दर्ज

Mon, 06 Nov 2023 01:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 06 Nov 2023 01:56 PM IST
सार

हमीरपुर में एक सैलून पर कुछ युवक एकत्रित होकर गाली-गलौज अश्लील गालियां और हंगामा कर रहे थे। ऐसे में साथ लगते दुकानदार ने उन्हें शांत रहने के लिए कहा, लेकिन हुड़दंग करने वाले युवकों ने दुकानदार पर ही जानलेवा हमला कर दिया।

विज्ञापन
Miscreants attack on shopkeeper in Hamirpur Bazar police Lodges FIR
घायल दुकानदार। - फोटो : संवाद

विस्तार

नगर परिषद हमीरपुर के तहत वार्ड नंबर-10 में करीब आधा दर्जन युवकों ने एक स्थानीय दुकानदार पर जानलेवा हमला किया और उसके बाद मौके से फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भर्ती किया गया है जहां पर उपचार के बाद पीड़ित को घर भेज दिया गया। वहीं पीड़ित परिवार ने इस मामले में पुलिस थाना हमीरपुर में शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी धर पकड़ शुरू कर दी है। रविवार सुबह पुलिस की टीम आरोपियों के घर गई लेकिन आरोपी वहां नहीं मिले। अब उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


मामला शनिवार शाम का है, जब हमीरपुर में एक सैलून पर कुछ युवक एकत्रित होकर गाली-गलौज, अश्लील गालियां और हंगामा कर रहे थे। ऐसे में साथ लगते दुकानदार ने उन्हें शांत रहने के लिए कहा, लेकिन हुड़दंग करने वाले युवकों ने दुकानदार पर ही जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित व्यक्ति वार्ड नंबर -10 का स्थायी निवासी है। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed