{"_id":"5f1ec64d8ebc3e63d415a4ea","slug":"minor-hangs-from-fan-before-sister-s-wedding-police-starts-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की शादी से पहले पंखे से लटक गया नाबालिग, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन की शादी से पहले पंखे से लटक गया नाबालिग, पुलिस ने शुरू की जांच
Mon, 27 Jul 2020 05:49 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नेरचौक (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, नेरचौक (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 27 Jul 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल के मंडी जिले के बल्ह क्षेत्र में 17 साल के नाबालिग ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। कुछ दिनों बाद इसकी बहन की शादी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सपुर्द कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नाबालिग अपने कमरे में अकेला था।
विज्ञापन
सुबह जब परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो नाबालिग पंखे से लटका था। सूचना पुलिस और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद इसे परिजनों के सपुर्द कर दिया। पुलिस चौकी के आईओ राजकुमार ने बताया कि कुछ दिन बाद नाबालिग की बहन की शादी थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन