{"_id":"5da8a0658ebc3e016b6b0d3e","slug":"minister-virender-kanwar-urged-to-adopt-jute-bags-after-seeing-plastic-in-stalls-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टालों पर प्लास्टिक पैकिंग में सजा सामान देख भड़के मंत्री, बोले-जूट के थैले अपनाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टालों पर प्लास्टिक पैकिंग में सजा सामान देख भड़के मंत्री, बोले-जूट के थैले अपनाओ
Fri, 18 Oct 2019 10:39 AM IST
Krishan Singh
पंकज चौहान, अमर उजाला, शिमला
पंकज चौहान, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 18 Oct 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार एक ओर प्रदेश को प्लास्टिक मुक्त बनाने के प्रयास में जुटी है, दूसरी ओर सरकारी कार्यक्रमों में भी प्लास्टिक का प्रयोग हो रहा है। रिज मैदान पर आयोजित नाबार्ड के उड़ान मेले में लगाए गए हर स्टालों पर वस्तुएं प्लास्टिक पैकिंग में सजाई गई थीं। वीरवार को भी ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर लोगों को प्लास्टिक हटाओ और जूट के थैले अपनाओ की सीख दे रहे थे, दूसरी ओर उनके सामने ही लगे स्टालों पर हर सामान प्लास्टिक की पैकिंग में सजा था।
विज्ञापन
वीरेंद्र कंवर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आए थे। मेले में पहुंचने पर उन्होंने यहां लगाए स्टालों का निरीक्षण किया। प्लास्टिक में पैक उत्पादों का हाथ में उठाकर जायजा लिया। स्वयं सहायता समूहों की ओर से करवाचौथ की थाली, लोटे, कंबल, दालें, नमकीन, बिस्कुट, आचार, चटनी और अन्य सामग्री प्लास्टिक के थैलों में पैक कर लाई गई थी। स्टालों का निरीक्षण करने के बाद मंत्री ने अपने संबोधन में लोगों को प्लास्टिक हटाओ और जूट के थैले अपनाओ की सीख दी।
विज्ञापन