फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Minister said - Teachers are not given leave to sit at home, they will have to do this work

शिक्षकों को घर बैठने के लिए नहीं दी छुट्टी, करना होगा ये काम

Wed, 18 Mar 2020 07:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Mar 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
Minister said - Teachers are not given leave to sit at home, they will have to do this work
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि आज पूरा विश्व कोरोना संक्रमण से ग्रसित है। हिमाचल में सुरक्षा की दृष्टि से सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों को छुट्टियां दी गई हैं। प्रारंभिक स्कूलों के शिक्षकों की छुट्टी को लेकर बने असमंजस को साफ करते हुए शिक्षा मंत्री ने साफ किया कि शीतकालीन स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा के शिक्षकों को भी छुट्टी दी गई है, लेकिन यह छुट्टियां घर बैठने के लिए नहीं दी हैं।

विज्ञापन


इस दौरान उन्हें लोगों को कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जागरूक करना होगा। जागरूकता अभियान की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करनी होगी। स्कूल खुलने पर इस बाबत रिपोर्ट भी देनी होगी। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने अध्यापकों से अनुरोध किया है कि इस आपदा के समय आप समाज में जागरूकता अभियान चला कर समाज को जागृत करें।
विज्ञापन


उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से प्रदेश का शिक्षक समाज अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए इस संक्रमण के प्रति जागरूकता व चेतना पैदा कर इससे होने वाले नुकसान को कम करने में सहयोग कर मानवता की सेवा के लिए आगे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छात्र वर्ग को भी इस संबंध में जागृत होना है तथा स्वच्छता और सैनिटाइजेशन के प्रति सबको ध्यान रखना है। हाथ धोना, दो व्यक्तियों के बीच में एक मीटर की दूरी बनाए रखना तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचने का प्रयास करना इन सभी बातों को अपनाकर हम इस महामारी से बचने के लिए व्यक्तिगत तौर पर अपना सहयोग प्रदान कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed