फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Minister Rajinder Garg and Sarveen Choudhary BJP candidates loses in Himachal Pradesh local body elections,

मंत्री गर्ग और सरवीण चौधरी के गृह वार्ड में भाजपा समर्थित प्रत्याशी हारे

Mon, 11 Jan 2021 12:40 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/घुमारवीं/नादौन
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/घुमारवीं/नादौन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 11 Jan 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Minister Rajinder Garg and Sarveen Choudhary BJP candidates loses in Himachal Pradesh local body elections,
शहरी निकायों के लिए मतदान। - फोटो : अमर उजाला

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी और खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग के वार्ड में भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, कांग्रेस विधायक एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन में कांग्रेस की बुरी हार हुई है। नगर पंचायत के सभी सात वार्डों में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है। वहीं, पूर्व मंत्री जीएस बाली के गढ़ नगरोटा बगवां में भी भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। 

विज्ञापन


मंत्री सरवीण के वार्ड नंबर दो में राकेश चौहान की पत्नी उषमा देवी जीती हैं। राकेश चौहान वह हैं, जिन्होंने कुछ माह पहले मंत्री सरवीण के खिलाफ बेनामी जमीन खरीदने के आरोप लगाकर विजिलेंस में शिकायत पत्र दिया था। उषमा देवी को 282, उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनुपमा चौधरी को 165 वोट मिले। नगर पंचायत शाहपुर में कुल 7 वार्ड हैं। कांग्रेस दावा कर रही है कि उसने 7 में से 4 सीटें जीती हैं। एक निर्दलीय है। दो सीटें भाजपा ने जीती हैं। 
विज्ञापन


नगर परिषद घुमारवीं के चुनाव में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग के वार्ड में भाजपा समर्थित उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहा। पहले स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार श्याम शर्मा रहे। दूसरे स्थान पर कांग्रेस समर्थित रामस्वरूप रहे। श्याम वर्मा इससे पहले भी घुमारवीं नगर परिषद के वार्ड नंबर 6 टिक्करी से कांग्रेस समर्थित पार्षद थे। इस बार कांग्रेस ने वहां से भाजपा समर्थित उम्मीदवार के सामने रामस्वरूप को उतारा था। भाजपा ने नया चेहरा उतारा था, लेकिन वे तीसरे नंबर पर रहे। श्याम शर्मा को 282 वोट पड़े। कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को 206 और भाजपा समर्थित उम्मीदवार को 58 वोट पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed